अलका याज्ञनिक की तबियत पर सितारों ने जताई चिंता, शान से लेकर कुमार सानु तक ने लिखा ये

8bc2eea0d1a6460086375059b28d41a317823017823801296 original


दिग्गज प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक ने को कल, 23 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया. इस दौरान सम्मान को लेने के लिए मंच पर जाते समय सिंगर अटेंडेंट की मदद लेते दिखी थीं. इस दौरान वो थोड़ी कमजोर नजर आईं. अब बाद में उन्होंने अपने हेल्थ को लेकर एक सोशल मीडिया पर पोस्ट में जानकारी भी शेयर की.

अलका याज्ञनिक ने शेयर किया पोस्ट
प्लेबैक सिंगर अलका याज्ञनिक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और अपनी सेहत को लेकर चल रही चिंताओं पर बात की. उन्होंने बताया कि वो काफी समय से पब्लिक अपीयरेंस से दूर हैं क्योंकि वो धीरे-धीरे अपनी सेहत सुधारने की कोशिश कर रही हैं.

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में  लिखा, ‘पिछले दो सालों से मैं सुर्खियों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और अपनी जिंदगी की ज्यादा जानकारी शेयर करने से दूर रही हूं. आप में से कई लोग जानते हैं कि मैं स्वास्थ्य संबंधी कठिन समय से गुजर रही हूं और इस पूरे सफर में आपका प्यार, दुआएं और समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहे हैं.’

ये भी पढ़ेंः किस धर्म को मानते हैं अक्षय कुमार? खिलाड़ी का जवाब सुनकर फैन हो गए लोग

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का इस सम्मान के लिए दिल से आभार व्यक्त करती हूं. ,सालों से आपने जो प्यार, दया, प्रार्थनाएं और मुझ पर विश्वास दिखाया है, उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं. मैं ये सब अपने साथ हमेशा लेकर चलूंगी.’

सेलेब्स ने किया रिएक्ट 
उनकी इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है. उनके साथ कई गानों में काम कर चुके सिंगर शान ने कमेंट सेक्शन में उन्हें एक प्यारा सा मेसेज दिया और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की. शान ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘सबसे ज्यादा हकदार अलका जी. आप हमारी शान और गर्व हैं. आपके फैंस के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात कुछ नहीं होगी कि आप फिर से अपनी सेहत और खुशहाली हासिल करें और आत्मविश्वास व प्रेरणा के साथ हमें अपनी आवाज से फिर से मंत्रमुग्ध करें, जैसा सिर्फ आप ही कर सकती हैं.’

वहीं, कुमार सानु ने कमेंट में लिखा, ‘अलका, ये सच में आपके लिए ही है. भगवान आप पर कृपा बनाए रखें.’ इला अरुण ने लिखा, ‘मुझे आप पर गर्व है मेरी पार्टनर.’

अलका याज्ञनिक की तबियत पर सितारों ने जताई चिंता, शान से लेकर कुमार सानु तक ने लिखा ये

आकृति कक्कड़ ने लिखा, ‘इसकी सबसे ज़्यादा हकदार आप ही हैं. हमारी बेमिसाल क्वीन हमेशा आपकी मुस्कान और अच्छी सेहत के लिए दुआ करती हूं.’

इसके अलावा एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, वीर पहाड़िया, समेत कई कलाकारों ने सिंगर की पोस्ट पर प्यार बरसाया और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की.

ये भी पढ़ेंः 1 साल, 3 फिल्में और 2669 करोड़ का तूफान, जब शाहरुख खान ने मचाई बॉक्स ऑफिस पर जमकर तबाही

अलका याज्ञनिक को का क्या बीमारी है?
बता दें, सिंगर अलका याग्निक वायरल अटैक की वजह से ‘सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस’की समस्या से जूझ रही हैं. इस बारे में उन्होंने पहली बार 2024 में पब्लिकली बात की थी. वो अभी तक इस बीमारी से निकल नहीं पाई हैं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *