Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ ने किया टॉप, ‘कॉकटेल 2’ ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट

a5de8d50d41b16065b5c7114cdb689531782757023212209 original


फिल्मों की कमाई में वीकेंड पर तो अक्सर तेजी आती है लेकिन अमूमन मंडे टेस्ट में इनकी असली कहानी सामने आती है. इस सोमवार को भी कई फिल्मों की मंडे परीक्षा से गुजरी इनमें अक्षय कुमार की 30 स्टार्स वाली वेलकम टू द जंगल से लेकर पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 और कॉकटेल 2 सहित कई फिल्में शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं इनमें से कितने इस मंडे टेस्ट को पास किया और कौन फेल हुआ?

वेलकम टू द जंगल ने मंडे को कितना किया कलेक्शन?
अहमद खान निर्देशित और अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर बवाल काट दिया था. इसने पेड प्रीव्यू ने 3.75 करोड़, पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड कमाए.

  • वहीं रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को इसने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की चार दिनों की भारत में कुल कमाई 72.25 करोड़ रुपये हुई है.

कैरी ऑन जट्टा 4 ने मंडे को कितनी की कमाई?
गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 1.90 करोड़, दूसरे दिन 2.50 करोड़ और तीसरे दिन 3.40 करोड़ कमाए हैं.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 1.40 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की चार दिनों की कुल कमाई अब 9.20 करोड़ रुपये हो गई है.

कॉकटेल 2 ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने दूसरे वीकेंड पर अच्छी कमाई की थी. इसने जहां दूसरे शनिवार 4.25 करोड़ कमाए तो दूसरे संडे को इसकी कमाई 4.40 करोड़ रुपये रही.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 84.89 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-अक्षय, परेश और सुनील की Hera Pheri 3 का निर्देशन नहीं करेंगे प्रियदर्शन ? प्रोड्यूसर ने बताया सच, फिल्म को लेकर दिया ये अपडेट

मां इंति बंगारम ने दूसरे मंडे कितना कमाया?
सामंथा रूथ प्रभु की मां इंति बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.70 करोड़ कमाए थे. इसके बाद 8वें दिन इसने 4.35 करोड़,9वें दिन 4.90 करोड़ और 10वें दिन 5.30 करोड़ की कमाई की.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.60 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ सामंथा की इस फिल्म की 11 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 49.85 करोड़ रुपये हो गई है.

मैं वापस आऊंगा ने तीसरे मंडे कितना कमाया?
इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा कई नई फिल्मों के आगे दमदार परफॉर्म कर रही है. यहां तक कि इसने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 18वें दिन भी अच्छी कमाई की है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 1.50 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 18 दिनों की कुल कमाई अब 47.80 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle Records: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाका, 3 दिन में बनाए ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *