Welcome To the Jungle BO Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ की दहाड़, वर्ल्डवाइड की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

729389814 18608841703060402 6481426828477753126 n


Welcome To the Jungle Worldwide Box office Collection: अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ये मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें करीब 30 एक्टर्स अहम रोल में हैं. फिल्म को केवल इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बंपर कमाई कर रही है. ऐसे में फिल्म ने इंडिया नेट कलेक्शन नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा और छप्परफाड़ कमाई की. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘वेलकम टू द जंगल’ का ओपनिंग डे वर्ल्डवाइड कलेक्शन

‘वेलकम टू द जंगल’ के वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.60 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रीव्यूज में 4.07 करोड़ तो फ्राइडे को पहले दिन 15.33 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 4.70 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाने आ रहे तबाही, ‘हैवान’ की रिलीज डेट कंफर्म

‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन तोड़े बड़े रिकॉर्ड्स

‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ दिया, जिसमें ‘भूत बंगला’ (18.31 करोड़), ‘राजा शिवाजी’ (12.4 करोड़ हिंदी कलेक्शन) और ‘पेद्दी’ (3 करोड़ हिंदी कलेक्शन) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में 2026 की करीब 10 फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पछाड़ दिया है.

729389814 18608841703060402 6481426828477753126 n

यह भी पढ़ें: 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर है ‘कॉकटेल 2’, फिर भी नहीं हुई हिट, 71% वसूला बजट

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो ये हिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त है, जिसमें अक्षय कुमार समेत करीब 30 एक्टर्स अहम रोल में हैं. फिल्म में अक्षय, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और रवीना टंडन जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. इसकी कहानी जंगल में बन रही 2000 करोड़ फिल्म पर आधारित है, जिसमें ट्विस्ट और टर्न्स के साथ ही कॉमेडी का जोरदार तड़का देखने के लिए मिल रहा है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *