अमिताभ बच्चन की उड़ गई है रातों की नींद, रहते हैं बेचैन, आखिर बिग बी को क्या हुआ?

f34ae173a015a588e853279a64ddafc217818617117231296 original


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन  83 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने साबित किया है कि उम्र और अनुभव के बावजूद वो अपने काम को लेकर आज भी बेहद गंभीर हैं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने एक काम में सुधार की गुंजाइश महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने उसे दोबारा किया. हालांकि, इसके बाद भी वो पूरी रात इस सोच में जागते रहे.

83 की उम्र में भी बेचैन रहते हैं अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग में अपनी लाइफ से जुड़े एक्सपीरियंग लोंगो के साथ शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में खुलासा किया कि काम को लेकर सोचते-सोचते उनकी पूरी रात बिना सोए गुजर गई. उन्होंने ब्लॉग में लिखा, ‘बस यूं ही, काम के कुछ पल. जो किया था, मुझे लगा और अच्छा हो सकता है, अनुमति मिल गई, सो दुबारा कर दिया, अब पता नहीं अच्छा हुआ कि नहीं. ये तो वो ही बताएंगे. इससी सोच में अभी तक सोया नहीं, और सुबह हो गई. Ef को बधाई और स्नेह.’ 

ये भी पढ़ेंः ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई, जानें पूरा मामला

अमिताभ बच्चन की उड़ गई है रातों की नींद, रहते हैं बेचैन, आखिर बिग बी को क्या हुआ?

वहीं, कुछ दिन पहले बिग बी ने अपने शेड्यूल की झलक भी फैंस को दिखाई थी. उन्होंने बताया था कि एक ही दिन में उन्होंने 12 शॉर्ट फिल्में और 2 स्टिल शूट पूरे किए. 83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम के लिए जुनून लोगों को इंस्पायर करता है.

अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में नजर आएंगे. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म के पहले पार्ट में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था. वहीं, सीक्वल में अमिताभ बच्चन एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में दिखाई देंगे, जहां उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं. वहीं, अब वो सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, फीमेल लीड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ेंः Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ आते ही छाई, लोग बोले- ‘बेहतरीन सीक्वल’

अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म वैट्टेयन में नजर आए थे, फिल्म में रजनीकांत, फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश तिलक जैसे कलाकार थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *