Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ आते ही छाई, लोग बोले- ‘बेहतरीन सीक्वल’

9569008e6c5fb4c8b7d1e89a5b5e7a1417818574770101296 original


फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आज 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म में शाहिद कपूर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे हैं. फिल्म को एक्स पर शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं. फ़िल्म को लेकर इंटरनेट पर लोगों की राय अलग-अलग रही. कुछ दर्शकों ने इसे देखने में अट्रैक्टिव फ़िल्म बताया, जबकि दूसरों ने स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की है.

लोगों को पसंद आ रही कॉकटेल 2
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, सच कहूंं तो, ये बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत दिखने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्मों में से एक है. मुझे इसके विज़ुअल्स बहुत पसंद आए. कहानी और स्क्रीनप्ले अच्छे चल रहे हैं. अभी तक तो ये एक आम, हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी कहानी है. देखते हैं कि दूसरा हाफ़ कैसा होता है, लेकिन अब तक तो ये अच्छी और मज़ेदार रही है.

Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' आते ही छाई, लोग बोले- 'बेहतरीन सीक्वल

‘बेहतरीन सीक्वल’
दूसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार, लंबे समय के बाद एक बेहतरीन सीक्वल..! फिल्म की कहानी और इमोशंस एकदम सही हैं.

ये भी पढ़ेंः 260 करोड़ कमा चुकी Horror फिल्म बनी नंबर 1, नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जा रही ये 5 फिल्में

Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' आते ही छाई, लोग बोले- 'बेहतरीन सीक्वल

एक और दर्शक ने लिखा, ‘किसी सीक्वल का अपनी ओरिजिनल फ़िल्म पर पूरी तरह डिपेंड हुए बिना उसकी रिस्पेक्ट करना मुश्किल होता है, लेकिन होमी अदजानिया ने इसे बखूबी किया है. ‘कॉकटेल 2′ पूरी तरह से अपने दम पर खड़ी है. फ़िल्म का पहला हाफ़ एक शानदार एक्सपीरियंस है. गाने, केमिस्ट्री, हर मामले में ये फ़िल्म बेहतरीन है. फिर दूसरा हाफ़ कहानी पर अपनी पकड़ मज़बूत कर लेता है और आखिर तक दर्शकों को बांधे रखता है.’

आगे लिखा, ‘कृति सेनन फ़िल्म का इमोशनल सेंटर हैं. मुश्किल पलों में भी वो जिस शांति से काम करती हैं, वो वाकई हैरान करने वाला है.’ 

Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' आते ही छाई, लोग बोले- 'बेहतरीन सीक्वल

रश्मिका मंदाना की कर रहे तारीफ
कुछ दर्शक रश्मिका मंदाना की भी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. फिल्म ने उनका काफी ग्लैमरस है. लोग फिल्म में उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं. 

Cocktail 2 X Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की 'कॉकटेल 2' आते ही छाई, लोग बोले- 'बेहतरीन सीक्वल

एक दर्शक ने लिखा, ‘एक चार्मिंग शेफ़ के तौर पर शाहिद की एंट्री गजब है. फ़िल्म देखने के लिए शाम का इंतज़ार नहीं हो रहा.’

ये भी पढ़ेंः Cocktail 2 BO Day 1 Live Updates : पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़गी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’, दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन 2 करोड़ के पार

बता दें, फिल्म ‘कॉकटेल 2’  साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *