IND vs ENG 2nd T20: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी का हुआ डेब्यू; इंग्लैंड में 2 बदलाव; देखें प्लेइंग इलेवन

58d3820f6b53d38a380de7eb7f7901011783169916588143 original


15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना पूरा हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में उन्हें मौका मिल गया है. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. मैनचेस्टर में खेले जा रहे दूसरे टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता, और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. इंग्लैंड की टीम पहले गेंदबाजी करेगी. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हुए हैं. 

वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह मौका मिला है. सैमसन ने भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था, लेकिन विदेशी सरजमीं पर वह लगातार फ्लॉप हो रहे थे. वहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस और पूर्व क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की वकालत कर रहे थे.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत ने संजू सैमसन को ड्रॉप करके उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है. सैमसन अब तक पिछली तीन टी20 पारियों में सिर्फ 6 रन बना पाए थे. वैभव सूर्यवंशी अब सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. अब वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला. वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं.

भारत की प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और जोश टोंग

यह भी पढ़ें- 

लियोनेल मेसी ने बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *