‘देऊळ बंद 2’ के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो

585075bebbe0b3887c100b5504fbd7a11782015411398587 original


मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की जमकर बारिश की. फिल्म 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. इस फिल्म के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी मदद की थी.

दरअसल, फिल्म के लिए शाहरुख के रेड चिलीज को कलर ग्रेडिंग के लिए हायर किया था. जब काम शुरू हुआ था तब उसका बजट 12 लाख था लेकिन आगे शूट होते तक बजट 42 लाख हो गया था. फिल्म डायरेक्टर प्रवीण तरडे ने बताया था कि उस वक्त शाहरुख खान ने उनका बिल माफ कर दिया था. जैसे ही प्रवीण तरडे ने ये खुलासा किया, उसके बाद उन्हें मिक्स रिसपॉन्स मिला. कुछ लोगों ने ट्रोलिंग भी की. अब प्रवीण तरडे ने रिएक्ट किया है.

ये भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Day 2: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी में बह गई ये फिल्में, दूसरे दिन फिल्म ने तोड़े ये रिकॉर्ड

प्रवीण तरडे ने किया रिएक्ट
प्रणीण तरडे ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. उन्होंने शाहरुख खान के फिल्म को दिए सपोर्ट को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले कुछ समय से पूरे महाराष्ट्र में ट्रैवल कर रहा था. लेकिन किसी ने नोटिस नहीं किया. लेकिन जिस मोमेंट मैंने बॉलीवुड स्टार का मेंशन किया, तभी से सभी इसके बारे में लिखने लगे. कुछ लोगों ने फिल्म को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो कर नहीं पाए. तो अब इसे रोकने के लिए इंडायरेक्टली कोशिश कर रहे हैं. ये फिल्म बिना किसी बड़ नाम के ही बहुत आगे आ गई है. क्योंकि इसके पीछे की कोशिश ईमानदार थी. आप सभी का धन्यावाद.’

आगे उन्होंने कहा, ‘चाहे फिल्म का कैरेक्टर हो या फिर शाहरुख खान, कोई फर्क नहीं पड़ता है. अगर किसी ने आपकी मदद की है तो आपको ओपनली इसे स्वीकार करना चाहिए और तारीफ करना चाहिए.’

ये भी पढ़ें- Maa Inti Bangaaram BO Day 2: समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, इन दो फिल्मों को पछाड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

उन्होंने मराठी राइटर विंदा करंदीकर की एक कविता की लाइन लिखी- किसी का हक न देने से आपका कद नहीं बढ़ता है. जो डिजर्व करते हैं उन्हें  हमेशा क्रेडिट दें.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *