Sunday BO Collectin LIVE Updates: 8 बजे तक 58 करोड़ के पार’वेलकम टू द जंगल’, ‘कॉकटेल 2’ कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन

fb308dec34e01a1b9b2d1dbc65d67d6a17826456259991403 original


Sunday Box Office Collection 28th June Live Updates: सिनेमाघरों में वीकेंड पर कई फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिल रही है. इसमें अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. वहीं, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ भी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है. ऐसे में चलिए बताते हैं संडे को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.

‘वेलकम 2 द जंगल’ डे 3 कलेक्शन (Welcome To The Jungle Box Office Day 3 Live)

अहमद खान की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज होते ही छा गई है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 3.75 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ पहुंच गया था.

– वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ कमा लिए थे.
– अब फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 8 बजे तक 19.16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी 41.0% दर्ज की गई है, जिसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 58.16 करोड़ पहुंच गया.

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 3 19.16 करोड़ (रात 8 बजे तक) 41.0%
कुल कलेक्शन  58.16 करोड़ रुपये  

यह भी पढ़ें: 2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 (Cocktail 2 BO Day 10 Live)

शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके साथ ही फिल्म ने पहले हफ्ते 70.50 करोड़ का बिजनेस किया था. 

– फिल्म ने दूसरे संडे 10वें दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– इस पर 26% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 82.25 करोड़ हो चुका है.

कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 10 3.50 करोड़ (रात 8 बजे तक) 26.0%
कुल कलेक्शन  82.25 करोड़ रुपये  

कैरी ऑन जट्टा 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (Carry On Jatta 4 BO Day 3 Live)

गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने अच्छी शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन 1.85 करोड़ के साथ खाता खोला था. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 2.50 करोड़ कमाए थे.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को रात 8 बजे तक 2.95 करोड़ कमा लिए.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 7.35 करोड़ पहुंच गया है.

कैरी ऑन जट्टा 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 3 2.95 करोड़ (रात 8 बजे तक) 47.0%
कुल कलेक्शन  7.35 करोड़ रुपये  

यह भी पढ़ें: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में

मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 (Maa Inti Bangaram BO Day 10 Live)

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ रिलीज के बाद से ही बंपर कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले वीक 35.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– इसके साथ ही फिल्म अब दूसरे रविवार यानी कि 10वें दिन भी अच्छी खासी कमाई कर रही है.
– फिल्म ने 10वें दिन रात 8 बजे तक 4.40 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 47.35 करोड़ पहुंच गया है.

मां इंति बंगारम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 10 4.40 करोड़ (रात 8 बजे तक) 40.2%
कुल कलेक्शन  47.35 करोड़ रुपये  

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 17 (Main Vaapas Aaaunga BO Day 17 Live)
 
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले हफ्ते 12.25 करोड़ और दूसरे वीक में  22.55 करोड़ कमाए थे. वहीं इस फिल्म ने 16वें दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

– अब फिल्म 17वें दिन तीसरे संडे को रात 8 बजे तक 3.88 करोड़ कमा लिए हैं.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 45.68 करोड़ रुपये हो चुका है. 

मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 17 3.88 करोड़ (रात 8 बजे तक) 48.0%
कुल कलेक्शन  45.68 करोड़ रुपये  

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं और फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे तक आएंगे.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *