Deeol Band 2 BO Collection Day 40: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

243300d452b9e4f6805adc4837e53f5a1782790516425209 original


‘घबडकुंड’ से टक्कर के बावजूद, ‘देऊल बंद 2’ ने छठे वीकेंड पर भी गर्दा उड़ा दिया और शानदार कमाई की. वहीं यह फिल्म अब सिनेमाघरों में अपने आखिरी दौर में है और पहले ही 634% का ज़बरदस्त मुनाफा कमा चुकी है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने अपने छठे मंडे यानी 40वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘देऊल बंद 2’ ने 40वें दिन कितनी की कमाई?
मराठी फिल्म ‘देऊल बंद 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ परफार्म किया है. दिलचस्प बात ये है कि ये रिलीज के 40 दिन बाद भी ये कमाई कर रही है. हालांकि छठे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी मंदी भी देखी गई. वैसे ये फिल्म अब लीमिटेड स्क्रीन्स पर चल रही है और सिनेमाघरों में अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन इसकी रफ़्तार काबिले-तारीफ रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘देऊल बंद 2’ ने रिलीज के 40वें दिन यानी छठे मंडे को 0.08 करोड़ कमाए हैं. वहीं छठे शनिवार को इसने 0.24 करोड़ और छठे रविवार को 0.38 करोड कमाए थे. इसी के साथ इसकी 40 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 73.49 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 4: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन ‘भूत बंगला’ से ‘कॉकटेल 2’ को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

‘देऊल बंद 2’ ने कितना कमाया मुनाफा?
सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ ने रिलीज के 40 दिनों में  63.49 करोड़ का ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) हासिल किया है। मुनाफ़े के प्रतिशत में बदलें तो यह ROI 634.9% बैठता है. गौरतलब है कि इस फिल्म का सफर शानदार रहा है, लेकिन अब यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पारी खत्म करने वाली है. प्रवीण तारडे ने एक सुपरहिट फिल्म दी है. यह डिवोशनल ड्रामा ‘राजा शिवाजी’, ‘सैराट’ और ‘बाइपन भारी देवा’ के बाद अब तक की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म भी बन गई है. अगर 2026 की बात करें, तो यह दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म है.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Collection Day 11: ‘वेलकम टू द जंगल’ के आगे दूसरे मंडे भी चला ‘कॉकटेल 2’ का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *