Friday BO LIVE: ‘कॉकटेल 2’ के आते ही इन 5 फिल्मों का खेल खत्म, जानें फ्राइडे को किसने की कितनी कमाई

63fa50bae7052700d0b1fb2f0103d2af17818645487541403 original


Friday Box office Collection LIVE: इस फ्राइडे थिएटर में दो नई फिल्मों ने दस्तक दी है. इसमें रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ तो दूसरी सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ है. दोनों ही फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने के लिए मिल रहा है. इसके साथ ही कुछ फिल्में पुरानी भी हैं, जो अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए हैं. चलिए बताते हैं फ्राइडे को किस फिल्म ने बाजी मारी है.

‘कॉकटेल 2’ का डे-1 कलेक्शन

रश्मिका मंदाना, शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को फैंस से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 
– सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने शाम 5 बजे तक पहले दिन 4.69 करोड़ का बिजनेस किया है.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 15.0%  दर्ज की गई है.

‘मां इंटी बंगारम’ का डे-1 कलेक्शन

– सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ भी बॉक्स ऑफिस ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है.
– फिल्म ने शाम 5 बजे तक 1.72 करोड़ कमा लिए हैं. 
– इस पर 30.0% ऑक्यूपेंसी भी दर्ज की गई है.

‘पेद्दी’ का 16वें दिन का कलेक्शन

– राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ ने पहले हफ्ते 193.55 करोड़ का बिजनेस किया था.
– इसके साथ ही फिल्म ने दूसरे हफ्ते 34.45 करोड़ रुपये कमाए थे.
– फिल्म की कमाई 16वें दिन भी जारी है. इसने 0.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 228.80 करोड़ हो चुका है. 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का 15वें दिन का कलेक्शन

– सैकनिल्क के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले हफ्ते 37.70 करोड़ कमाए थे.
– वहीं, दूसरे हफ्ते फिल्म ने 11.70 करोड़ का बिजनेस किया था. 
– अब 15वें दिन इसकी कमाई की रफ्तार काफी धीमी देखने के लिए मिली है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने शाम 5 बजे तक 0.06 करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘भारत भाग्य विधाता’ का डे-8 कलेक्शन

– कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 6.55 करोड़ कमाए.
– वहीं, 8वें दिन भी इसकी शुरुआत खास नहीं रही. फिल्म शाम 5 बजे तक 0.05 करोड़ ही कमा पाई है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 6.60 करोड़ हो चुका है.

‘मैं वापस आऊंगा’ का 8वें दिन का कलेक्शन

– फिल्म ‘मैं वापसा आऊंगा’ ने पहले हफ्ते 12.25 करोड़ का बिजनेस किया था.
– फिल्म धीमी रफ्तार से ठीक-ठाक कमाई कर रही है लेकिन वो भी बहुत ज्यादा खास नहीं है.
– 8वें दिन फिल्म ने शाम 5 बजे तक 0.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 12.94 करोड़ हो चुका है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *