रियलिटी शो लॉकअप 2 का अगाज हो गया है. शो में सुनीता आहूजा कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने खुलासा किया कि कई रियलिटी शोज के ऑफर मिलने के बावजूद उन्होंने ‘लॉक अप सीजन 2’ को ही क्यों चुना. इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि शो में हिस्सा लेने के उनके फैसले पर पति गोविंदा का क्या रिएक्शन था.
‘लॉक अप 2’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा?
सुनीता आहूजा ने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ‘राइज एंड फॉल’, ‘द 50’, ‘ट्रेटर्स’ और ‘अलायंस’ जैसे कई रियलिटी शोज के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने ‘लॉक अप सीजन 2’ को चुना. उन्होंने कहा कि एकता कपूर के साथ उनके अच्छे रिश्ते हैं, इसलिए उन्हें लगा कि इस शो में उनका अच्छे से ख्याल रखा जाएगा.
सुनीता ने आगे कहा कि उन्हें 24 घंटे कैमरों के बीच रहने से कोई डर नहीं है, क्योंकि वो जैसी हैं, वैसी ही दुनिया के सामने रहना पसंद करती हैं. उन्होंने कहा कि वो किसी के लिए खुद को बदलने वाली नहीं हैं और इस शो के जरिए लोग असली सुनीता आहूजा को जान पाएंगे.
ये भी पढ़ेंः आकांक्षा चमोला के तलाक से लेकर हर्षद चोपड़ा के ब्रेकअप तक, लॉकअप 2 में एक्टर्स ने खोले अपने राज
गोविंदा थे काफी परेशान
सुनीता आहूजा ने बताया कि ‘लॉक अप सीजन 2’ में उनके जाने के फैसले को लेकर गोविंदा काफी परेशान थे. उन्होंने कहा कि गोविंदा को डर था कि अगर शो में कोई उनके साथ गलत व्यवहार करेगा या उन्हें दुख पहुंचाएगा, तो वो रो पड़ेंगी. सुनीता ने बताया कि गोविंदा बार-बार यही कहते थे कि उन्होंने अपनी पत्नी को हमेशा फूल की तरह संभालकर रखा है और नहीं चाहते कि कोई उन्हें तकलीफ दे.
हालांकि, सुनीता ने कहा कि वो काफी मजबूत हैं और हर परिस्थिति का सामना करना जानती हैं. उन्होंने ये भी साफ किया कि शो में कोई भी उनके परिवार या गोविंदा के बारे में कुछ गलत कहेगा, तो वो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी.
गोविंदा के अफेयर्स पर किया खुलासा
बता दें, शो के दौरान जब फराह खान ने सुनीता आहूजा से उनके उस बयान के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मुझे गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं,’ तो उन्होंने बेबाक अंदाज में जवाब दिया. सुनीता ने कहा कि प्यार में बहुत कुछ सहना पड़ता है. उन्होंने ये भी दावा किया कि गोविंदा के कई अफेयर्स रहे, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन के बीच ऐसी बातें आम मानी जाती हैं. सुनीता ने कहा कि उन्होंने इतने साल हर परिस्थिति में गोविंदा का साथ निभाया है, इसलिए उन्हें लगता है कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा मिलना चाहिए.
सुनीता आहूजा ने गोविंदा के पैर में गलती से गोली लगने वाली घटना पर भी खुलकर बात की. उन्होंने उन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया, जिन्होंने उन पर गोविंदा को गोली मारने का आरोप लगाया था. सुनीता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उस वक्त वो मुंबई में नहीं, बल्कि खाटू श्याम गई हुई थीं. उन्होंने आगे कहा कि लोग बेवजह उन्हें दोषी ठहराते रहे, लेकिन सच्चाई कुछ और थी. साथ ही हंसते हुए उन्होंने ये भी कहा कि ‘मेरा निशाना कभी नहीं चूकता.’
ये भी पढ़ेंः तलाक की खबरों पर ट्रोल हुए गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला, बोले- एक साल से अलग हैं तो बिग बॉस में क्या ड्रामा था
बता दें लॉकअप 2 को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. शो में 15 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं.