‘मेरी आंखों में आंसू आ गए…’, TMC की भागमभाग पर सोनाक्षी सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न को दी थी ये राय, कहा- हमें आप पर गर्व है

3237b62e00e383332ed9e778b40c0f1d17826362918281400 original


पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में सियासी उठापटक और नेताओं के लगातार दल-बदल के बीच दिग्गज एक्टर और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक दिल को छू लेने वाला किस्सा शेयर किया है. टीएमसी में मची भागमभाग और नेताओं के पार्टी छोड़ने के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा को डटकर खड़े रहने और अपना रुख न बदलने की सलाह दी थी. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ये बात
न्यूज़18 को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने टीएमसी में नेताओं के दल-बदल पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इस दौर में बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें पार्टी न छोड़ने की सलाह दी. शत्रुघ्न ने कहा, ‘कई लोगों ने मुझ पर पार्टी बदलने का दबाव बनाया. यहां तक कि लोगों ने कहा कि मैं ममता बनर्जी का साथ देने के कारण बिक गया हूं, लेकिन मेरे बच्चों ने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया.’

ये भी पढ़ें- OTT Releases: क्राइम से सस्पेंस थ्रिलर तक, जियो हॉटस्टर पर मलयालम की 7 मस्ट वॉच फिल्में, IMDb रेटिंग भी है धांसू

मेरी आंखों में आंसू आ गए थे…
उन्होंने आगे कहा, ‘सोनाक्षी को भी लगा था कि शायद मैं पार्टी छोड़ दूंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा नहीं किया तो उसने मुझसे कहा, ‘मुझे आप पर गर्व है कि आप नहीं गए. जब पूरी दुनिया भाग रही है, तब भी आप अपने फैसले पर डटे रहे.’ बेटी की ये बातें सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.’

राजनीति में एक्टिव हैं शत्रुघ्न सिन्हा
बता दें कि अपने जमाने के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से राजनीति से जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से की थी, लेकिन बाद में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया. फिलहाल वो टीएमसी के सांसद हैं. ऐसे में पार्टी के भीतर और बाहर चल रही राजनीतिक हलचलों के बीच उनका यह बयान काफी चर्चा में है.

फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार फिल्म ‘सिस्टम’ में नजर आ रही हैं. उनकी ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर जैसे एक्टर्स भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने दूसरे दिन उड़ाए गर्दे, इन 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *