बैकस्टेज बनीं मां, फिर किया धमाकेदार डांस, कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर, जिनका रोल निभा रहीं श्रद्धा कपूर

d62a6b3d25a0b21d51a1542de388ad5b17819489230751400 original


बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर हैं. फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है. श्रद्धा फिल्म में विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं. ऐसे में लोग इनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं. चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर विठाबाई नारायणगांवकर कौन हैं.

श्रद्धा कपूर ने जीता फैंस का दिल
‘ईथा’ से श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वो विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में खूब चंज रही हैं. उनकी एक्टिंग ने एक बार फिर दर्शकों को दिल जीत लिया है. ये फिल्म मशहूर महाराष्ट्रीयन तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर बेस्ड है. ये कहानी 1940 से लेकर 1990 के दशक तक के उनके सफर को दिखाएगी, जिसमें उनकी सफलता और संघर्ष को बखूबी पेश किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:- ‘ईथा’ से सामने आया श्रद्धा कपूर का फर्स्ट लुक, प्रेग्नेंट विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में आई नजर, फैंस ने की तारीफ

कौन थीं विठाबाई नारायणगांवकर?
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर महाराष्ट्र की एक बेहद मशहूर तमाशा कलाकार, लावणी डांसर और लोक गायिका थीं, जिन्हें लोग प्यार से ‘तमाशा सम्राज्ञी’ (तमाशा की रानी) कहते थे. विठाबाई का जन्म 1 जुलाई 1935 को महाराष्ट्र के पंढरपूर में एक गरीब दलित कलाकार परिवार में हुआ था. उनके पिता भाऊ बापू नारायणगांवकर खुद एक तमाशा मंडली चलाते थे.

विठाबाई नारायणगांवकर ने छोटी उम्र में की थी डांस की शुरुआत
विठाबाई ने सिर्फ 10 साल की उम्र में ही बिना किसी ट्रेनिंग के स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था. वो लावणी, गवलन और भेदिक जैसे लोकगीत गाने और उन पर नाचने में बेहद माहिर थीं. उनकी शानदार कला को देखते हुए उन्हें 1957 और 1990 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पदक देकर सम्मानित किया गया था. महाराष्ट्र सरकार ने उनकी याद में साल 2006 से ‘विठाबाई नारायणगांवकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ की शुरुआत की. 15 जनवरी 2002 को विठाबाई ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. 

स्टेज के पीछे दिया बच्चे को जन्म
विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन की एक ऐसी घटना है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया था. जब वो 9 महीने की गर्भवती थीं, उसी दौरान एक लाइव शो में उन्हें स्टेज पर ही लेबर पेन शुरू हो गया. वो तुरंत स्टेज के पीछे गईं, वहीं बच्चे को जन्म दिया और पत्थर से गर्भनाल काटी. चौंकाने वाली बात ये रही कि कुछ ही देर बाद वो फिर से स्टेज पर लौटीं और दोबारा नाचने लगीं.

कब रिलीज होगी ‘ईथा’?
बता दें कि फिल्म ‘ईथा’ 28 अगस्त, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे. मोहम्मद जीशान अय्यूब भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ेंः बंपर ओपनिंग करेगी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’? एडवांस बुकिंग में ही कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- कलेक्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *