Cocktail 2 BO Day 5: ‘कॉकटेल 2’ ने मंगलवार को भी मचाया गदर, बनी साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, वरुण धवन की फिल्म के उड़ा दिए परखच्चे

0078a9e997523daaa23448c457e960101782262638589209 original


होमी अदजानिया निर्देशित और शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ का ओपनिंग वीकेंड अच्छा रहा था. वहीं  शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने पहले मंडे टेस्ट भी पास कर लिया था. हालांकि इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई चलिए यहां जानते हैं रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

कॉकटेल 2′ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन
शाहिद कपूर की पिछली रिलीज ‘कॉकटेल 2’ के गाने और ट्रेलर की वजह से इस फिल्म की रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था. वहीं लोग फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी एक्साइटेड थे. ऐसे में सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद क्रिटिक्स से मिले मिक्स्ड रिव्यू के बावजूद इसने 13.50 करोड़ की कमाई कर अच्छी शुरुआत की. फिर ओपनिंग वीकेंड पर इसने जबरदस्त उछाल दिखाया और जहां शनिवार को इसने 16.25 करोड़ बटोरे तो वहीं संडे को 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया.

 होमी अदजानिया की स्पिरिचुअल सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले अहम हफ़्ते से गुज़र रही है. इन सबके बीच रोमांटिक ड्रामा ने सोमवार को 50 करोड़ रुपये की घरेलू नेट कमाई का अहम आंकड़ा la पार कर लिया है,

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6.65 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा की भारत में 5 दिनों की कुल नेट कमाई अब 60.90 करोड़ रुपये

कॉकटेल 2 की हुई साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री
कॉकटेल 2 की कमाई में बेशक वीकडेज में मंदी आ गई है लेकिन इसके रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है. रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को इसने साल 2026 की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री कर ली. इसने इस लिस्ट से वरुण धवन स्टार है जवानी तो इश्क होना है (59.48 करोड़) को बाहर किया है.

ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही ‘राजा शिवाजी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

ये हैं भारत में साल की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्में (कोईमोई के मुताबिक कलेक्शन)

  • धुरंधर 2: 1186.29 करोड़
  • बॉर्डर 2: 362.76 करोड़
  • भूत बांग्ला: 195.21 करोड़
  • ओ’रोमियो: 83.35 करोड़
  • कॉकटेल 2- 60.90 करोड़
  • है जवानी तो इश्क होना है: 59.48 करोड़
  • पति पत्नी और वो दो: 59.29 करोड़
  • मर्दानी 3: 52.99 करोड़
  • द केरल स्टोरी 2: 52.25 करोड़
  • कृष्णावतरम पार्ट1: 38.36 करोड़

वेलकम टू द जंगल’ बनेगी ‘कॉकटेल 2′ के लिए चुनौती
अब आने वाला शुक्रवार ‘कॉकटेल 2’ के लिए अब तक की सबसे बड़ी कमर्शियल चुनौती लेकर आ रहा है.  दरअसल अहमद खान के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ इस शुक्रवार, 26 जून को रिलीज़ हो रही है और उम्मीद है कि यह अवलेबल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स के प्राइम-टाइम स्लॉट का एक बड़ा हिस्सा हासिल कर लेगी., ऐसे में कॉकटेल 2 के लिए बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मौजूद बनाए रखना काफी चैलेंजिंग होगा देखने वाली बात होगी कि ‘वेलकम टू द जंगल’ के रिलीज होन के बाद ये कितनी कमाई कर पाती है?

ये भी पढ़ें:-इस रक्षा बंधन पर सिनेमाघरों में होगा साल का सबसे बड़ा क्लैश, रिलीज होंगी ‘टॉक्सिक’ से ‘ईथा’ तक ये चार बड़ी फिल्में



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *