150 करोड़ के बिग बजट में बनी Cocktail 2 को बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

b8f68151216017415032f8c11864b81b1781856194231209 original


‘कॉकटेल 2’ की 19 जून को यानी आज सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज हुई है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म के गाने और ट्रेलर से लेकर इसके प्रमोशन कंटेंट ने इसका हाईप पहले ही क्रिएट कर दिया था. इस कारण इसकी पहले दिन के लिए अच्छी प्री सेल भी हुई है. ऐसे में इस रोमांटिक ड्रामा से दमदार ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. चलिए यहां जानते हैं इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट का टैग हासिल करने के लिए कितनी कमाई करनी होगी?

‘कॉकटेल 2’ को हिट होने के लिए कितनी कमाई करनी होगी?
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’  का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म को फाइनेंशियली सेफ प्रोजेक्ट बनने के लिए अपनी रिलीज़ के दौरान कम से कम अपनी लागत वसूल करनी होगी. वहीं हिट का टैग हासिल करने के लिए इसे अपनी लागत से दुगनी कमाई करनी होगी. यानी इसे हिट होने के लिए 300 करोड़ का कलेक्शन करना होगा. बता दें कि कि कोई फिल्म अगर अपनी लागत वसूलती है तो उसे एवरेज माना जाता है. लागत से थोड़ा ज्यादा कमाने पर सेमी हिट और दुगना कमाने पर हिट कहा जाता है. वहीं बजट से दुगने से ज्यादा कमाई करने पर फिल्म सुपरहिट कहलाती है.

ऐसे में ओपनिंग वीकेंड और दर्शकों का रिसपॉस ही अब कॉकटेल 2 की बॉक्स-ऑफिस पर सक्सेस तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. वहीं ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि फ़िल्म की अच्छी शुरुआत के लिए लोगों के बीच इसका पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ. होना ज़रूरी है. अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है तो देखने वाली बात होगी कि बॉक्स ऑफिस पर इसका भविष्य कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘मैं वापस आऊंगा’ का बजा डंका, ‘भारत भाग्य विधाता’, ‘गवर्नर’ की डूबी लुटिया, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘कॉकटेल 2’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
ट्रेड एक्सपर्ट की मानें तो ‘कॉकटेल 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आसानी से डबल-डिजिट में ओपनिंग कर सकती है . फिल्म से घरेलू बाजार में अपने पहले दिन 10 करोड़ से ज़्यादा की नेट कमाई की उम्मीद है.  अगर फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसे पहले दिन 12 करोड़ नेट तक कमाने के अनुमान हैं.  इससे ‘कॉकटेल 2’, 2019 की हिट फिल्म ‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद की सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म बन जाएगी और ‘पद्मावत’, ‘कबीर सिंह’ और ‘शानदार’ के बाद उनकी चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म होगी. 

कॉकटेल 2 के बारे में सब कुछ
होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, 2012 की हिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था.  वहीं कृति सेनन ने क्लियर किया है  कि नई फिल्म कोई डायरेक्ट सीक्वल नहीं है, बल्कि एक फ्रैंचाइजी फिल्म है जिसकी कहानी और किरदार बिल्कुल अलग हैं. 

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 First Review: ‘उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती है’, आ गया शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ का फर्स्ट रिव्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *