‘मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं…’, दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता

faba05be94cc697ae836f3041ee8936317829919183641400 original


पंजाबी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है. दिलजीत अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. अब वो एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, दिलजीत ने हाल ही में खुलासा किया कि वो इस बात का हिसाब नहीं रखते कि वो कितना पैसा कमाते हैं, कितना टैक्स देते हैं या उनके बैंक अकाउंट्स में कितने पैसे हैं.

दिलजीत दोसांझ ने क्या कहा?
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, फैंस के साथ हाल ही में हुए एक लाइव सेशन के दौरान एक फॉलोअर ने दिलजीत से उनके बैंक बैलेंस के बारे में पूछा. इसके जवाब में दिलजीत ने कहा, ‘उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने बैंक बैलेंस के बारे में कुछ नहीं पता. आपको लग सकता है कि मैं झूठ बोल रहा हूं, लेकिन मैं सच बोल रहा हूं मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. मेरा अपने बैंक तक कोई एक्सेस नहीं है. पैसा कहां से आता है, कहां जाता है, कब आता है और कब जाता है, मुझे इनमें से कुछ भी नहीं पता. मेरे लिए तो बस ऐसा है कि ‘मुझे कुछ खरीदना है. क्या हमारे पास पैसे हैं?’ मेरी टीम कहती है, ‘हां, हैं… और मैं ले लेता हूं.’  

मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं...', दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता

ये भी पढ़ें- हॉलीवुड ट्रेनर से ली ट्रेनिंग, ‘अल्फा’ के लिए इस तरह सुपर-एजेंट बनीं आलिया भट्ट

मुझे नहीं पता कि मैं कितना टैक्स भरता हूं
दिलजीत ने आगे कहा, ‘जब भी हम कोई बड़ा शो करते हैं, तो मैं अपनी टीम से सिर्फ इतना पूछता हूं कि क्या इसका पूरा खर्च और सभी पेमेंट्स किए जा सकते हैं. अगर वो हां कहते हैं, तो हम आगे बढ़ जाते हैं. सच कहूं तो मुझे ये भी नहीं पता कि मैं कितना टैक्स भरता हूं या किसी शो के लिए मुझे कितनी फीस मिलती है. लोग शायद मेरी बात पर यकीन न करें, लेकिन मैं इस बारे में बिल्कुल सच बोल रहा हूं.’

पैसा तो यहीं रह जाएगा…
दिलजीत ने पैसों को लेकर अपनी सोच भी बताई. उन्होंने कहा कि जिंदगी में पैसे की अहमियत है, लेकिन आखिर में कोई भी इसे अपने साथ लेकर नहीं जाता. उन्होंने कहा, ‘पैसा तो यहीं रह जाएगा. हममें से कोई भी इसे अपने साथ नहीं ले जाएगा. लोग कहेंगे कि जब आपके पास इतना पैसा हो, तब ऐसी बातें कहना आसान होता है और मैं उनकी बात से सहमत हूंलेकिन सच ये भी है कि दुनिया में ज्यादातर हंगामा और ड्रामा पैसों की वजह से ही होता है. पैसे से ताकत मिलती है और काफी हद तक सब कुछ पैसों का ही खेल है.’ 

मुझे नहीं पता मेरे पास कितने पैसे हैं...', दिलजीत दोसांझ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं अपना बैंक अकाउंट नहीं देखता

‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आ रहे दिलजीत दोसांझ
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिलजीत इन दिनों इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आ रहे हैं. 12 जून को रिलीज हुई इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ramayana का सीन हुआ लीक, क्रिएटर का बड़ा दावा, बोले- फ्री मार्केटिंग के लिए मेकर्स ने जानबूझकर ‘रामायण’ में खराब VFX दिखाया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *