‘फिल्मों में काम करके…’, अक्षय कुमार के बाद रिटायरमेंट प्लान पर बोले सनी देओल, कही ये बड़ी बात

142c95196576926402eaf49b4c0a2a2f17827420047291403 original


Sunny Deol On Retirement: ‘ये ढाई किलो का हाथ जब पड़ता है तो आदमी उठता ही नहीं उठ जाता है.’ बॉलीवुड का ये आईकॉनिक डायलॉग सनी देओल (Sunny Deol) का है. अभिनेता के चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है. फैंस तो भगवान के जैसे पूजते हैं. लेकिन बात जब उनके रिटारमेंट की आती है तो ये फैंस को मायूस कर जाती है. ऐसे में अब ‘गदर’ एक्टर ने रिटायरमेंट पर बात की और ऐसी बात कह दी, जिसके बाद लोगों ने जमकर सीटियां बजाईं. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या है.

दरअसल, सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर आज यानी कि 29 जून को जारी किया गया. ये एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है, जिसके ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में एक्टर पहुंचे थे और इस दौरान उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया तो अभिनेता ने इसका बेबाकी से जवाब दिया, जिसके बाद फैंस और मौजूद ऑडियंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

यह भी पढ़ें: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर

रिटायरमेंट के प्लान पर क्या बोले सनी देओल?

सनी देओल की इस दौरान एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें वो कहते हैं, ‘फिल्मों में काम करकर, अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स प्ले करके. आप लोगों के दिलों में बैठा और आज यही प्यार मुझे दे रहे हैं, जो मुझे ताकत देता है, जिसकी वजह से मैं बतौर एक्टर ये लाइन ‘कभी नहीं छोड़ूंगा’.’ सनी देओल की बात सुनने के बाद वहां तालियां गूंज उठती है और लोग सीटियां मारने लगते हैं. सनी देओल के एक्टिंग ना छोड़ने के ऐलान ने फैंस को काफी खुश कर दिया है.

रिटायरमेंट पर बोले थे अक्षय कुमार

इतना ही नहीं, रिटायरमेंट को लेकर अक्षय कुमार से भी ‘वेलकम टू द जंगल’ के प्रमोशन के दौरान सवाल किया गया था तो उन्होंने भी इस पर रिएक्शन दिया था और कहा था कि इसका ख्याल रोज आता है. सुबह 4 बजे उठने के बाद 5 सेकंड के लिए आता है लेकिन फिर याद आता है कि शूट पर जाना है. 300 लोग उनका इंतजार कर रहे होंगे और यही सोचते हुए 36 साल बीत गए.

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ की 5 फिल्मों-सीरीज का धमाका, एक्शन-हॉरर का मिलेगा फुल डोज

इसके साथ ही एक्टर ने आगे कहा था कि अगर रिटायरमेंट ले भी लें तो क्या करेंगे. घर पर गार्डनर का काम, डॉग वॉकर बन जाएंगे. घर के सारे कामकाज उन्हें करने पड़ेंगे. ऐसे में उनको लगता है कि इससे अच्छा रिटायरमेंट ना हों तो ज्यादा अच्छा है. हालांकि, बाद में अभिनेता ने सभी को कभी रिटायर ना होने की सलाह देते हैं. 

सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ कब होगी रिलीज?

बहरहाल, अगर सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ के बारे में बात की जाए तो ये एक कोर्टरूम ड्रमा फिल्म है. इसके जरिए सनी देओल और अक्षय खन्ना पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है. इसमें दोनों स्टार एक्टर वकील के रोल में नजर आने वाले हैं. फिल्म को सीधे तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा. इसकी स्ट्रीमिंग 10 जुलाई 2026 को होगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *