‘इतना घमंड क्यों…’, दीया मिर्जा के 5 साल के बेटे ने डिलीवरी बॉय को दिया ज्ञान, तो यूजर्स ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल

a3aa3016da2723f7f231de62b406056217828143502921400 original


बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या बयान नहीं, बल्कि उनके 5 साल के बेटे अव्यान आजाद रेखी से जुड़ा एक किस्सा है. दीया ने हाल ही में बताया कि एक बार उनके बेटे ने एक डिलीवरी बॉय को प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर ज्ञान दिया था.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दीया मिर्जा हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां एक्ट्रेस ने क्लाइमेट चेंज और प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल के सख्त विरोध के बारे में बात करते हुए एक घटना बताई. उन्होंने बताया कि नारियल की डिलीवरी करने आया शख्स प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ आया था, जिसे देखकर उनके बेटे ने तुरंत उसे टोक दिया. पॉडकास्ट में दीया मिर्जा ने बताया कि वह प्लास्टिक के इस्तेमाल के सख्त खिलाफ हैं.

दीया मिर्जा ने सुनाया किस्सा
पॉडकास्ट पर बात करते हुए दीया ने कहा, ‘नारियल वाले ने नारियल डिलीवर किया और नारियल पानी प्लास्टिक की थैलियों में प्लास्टिक स्ट्रॉ के साथ आने से ज्यादा मेरा खून जलता है. उस डिलीवरी बॉय को क्या पता था कि वह किसे डिलीवर कर रहा है. तो अव्यान ने दरवाजा खोला और उसने अपनी कमर पर हाथ रखकर कहा, ‘भैया प्लास्टिक में लेकर आए हैं, हमारे घर में प्लास्टिक अलाउड नहीं है, आप उसको प्लास्टिक से निकालो, उसको नीचे रखो और प्लास्टिक और स्ट्रॉ ले जाओ.’

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

लोगों ने दीया मिर्जा को किया ट्रोल
दीया की ये बात सुनने के बाद सोहा अली खान ने बच्चे की तारीफ करते हुए कहा, ‘सोचिए, इतनी छोटी उम्र में किसी बड़े व्यक्ति के सामने अपनी बात इतने आत्मविश्वास से रखना आसान नहीं होता.’ हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई. कई लोगों ने कहना है कि पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अच्छी बात है, लेकिन किसी डिलीवरी करने वाले व्यक्ति से इस तरह बात करना सही नहीं है. लोगों का मानना था कि बच्चे को शिष्टाचार भी सिखाया जाना चाहिए. 

खुद ठेले पर जाकर खरीदिए…
एक यूजर ने लिखा, ‘अगर आपको प्लास्टिक नहीं चाहिए, तो खुद ठेले पर जाकर खरीदिए और पेपर बैग में ले जाइए और फिर यही लोग कैमरे पर बहुत सभ्य और ‘असली’ होने का दिखावा करते हैं… क्या मजाक है.’ एक ने लिखा, ‘ये किस बात का घमंड है यार.’ एक अन्य ने लिखा, ’40 डिग्री की गर्मी में आपकी सेवा कर रहे व्यक्ति से इस तरह बात करना और इतना अधिकार जताना ठीक नहीं है.’

दूसरे ने लिखा, ‘एक छोटा बच्चा उस गरीब नारियल बेचने वाले को प्लास्टिक वापस ले जाने के लिए डांटता है, जो इतनी गर्मी में घर-घर जाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है और बड़े लोग इसे बहादुरी बताते हैं. दूसरी तरफ उसकी मां कैमरे पर कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स लगाकर आती हैं, जो खुद प्लास्टिक पैकेजिंग में बिकते हैं.’ फिलहाल इस पूरे विवाद पर दीया मिर्जा की ओर से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

दीया मिर्जा की अपकमिंग मूवी
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा इन दिनों फिल्म ‘इक्का’ को लेकर चर्चा में हैं. इस कोर्टरूम ड्रामा में  सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम और संजीदा शेख जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 10 जुलाई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: ‘मैं पत्ते के जैसे कांप रही थी…’, सनी देओल संग गाड़ी वाले सीन में डर गई थीं दीया मिर्जा, गले लगने के लिए ली थी परमिशन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *