Dhamaal 4 Gets U/A Certificate: अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. इसमें रवि किशन भी हैं. ऐसे में अब फिल्म की सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
‘धमाल 4’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी
कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल चुकी है. इसे अगर आप फैमिली के साथ जोकर देखने का प्लान कर रहे हैं तो बिल्कुल देख सकते हैं. फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से U/A सर्टिफिकेट दिया गया है. हालांकि, इसे सर्टिफिकेट देने से पहले बिना किसी कट के दो बड़े बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
‘धमाल 4’ में दिए गए बदलाव के निर्देश
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धमाल 4’ में दो बदलाव किए गए है. पहला अश्लील जेस्चर में बदलाव करने के लिए कहा गया है. वहीं, फिल्म के मेजर पॉइंट्स में डबल मीनिंग वाले शब्दों को बदलने के लिए कहा गया है. इसके अलावा फिल्म में ना तो किसी सीन को छोटा किया गया है और ना ही कट लगाए गए हैं.
‘धमाल 4’ का रन टाइम
बहरहाल, अगर अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ के रन टाइम के बारे में बात की जाए तो सर्टिफिकेशन के हिसाब से इसका रनटाइम 143 मिनट का है. इस लिहाज से फिल्म 2 घंटे 23 मिनट का है. आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों और अजय के फैंस के बीच एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.
यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे आ रहीं 8 फिल्में और सीरीज, 4 हैं धांसू बाकी सब बेकार!
रवि किशन बोले- ‘धुरंधर का टाइम खत्म…’
गौरतलब है कि ‘धमाल 4’ का हिस्सा रवि किशन भी हैं और उन्होंने भी इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे भविष्यवाणी की ये बहुत ज्यादा कमाई करेगी. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रवि किशन ने कहा, ‘हर 6 महीने में लोगों का टेस्ट बदलता है. हम 34 साल से देख रहे हैं. अब धुरंधर एक्शन का दौर गया और कॉमेडी का सीजन आया है. ये कॉमेडी का दौर है और धमाल बहुत चलेगी. क्योंकि ये शानदार लिखी हुई फिल्म है. उसके सब जोक्स लैंड करेंगे. समय अच्छा है और ये फिल्म मुझे बहुत बड़ी हिट दिख रही है.’
‘धमाल 4’ की रिलीज और स्टार कास्ट
बहरहाल, अगर फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट और स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो फिल्म सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज की जाएगी. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. वहीं, फिल्में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमाय और रवि किशन जैसे एक्टर्स भी सपोर्टिंग रोल्स में हैं. इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है.