Viral Video: सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में राधिका मर्चेंट ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

39b782540f8ec0ccfb8b99ede96663aa17820370427341400 original


लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. उन्होंने 20 जून, 2026 को नागपुर के जाने-माने बिजनेसमैन सारंग लखानी संग सात फेरे लिए. रेवती और सारंग की शादी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रणबीर कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए. इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए अंबानी परिवार भी पहुंचा. इस दौरान राधिका मर्चेंट ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए. 

राधिका मर्चेंट ने जीता फैंस का दिल
रेवती और सारंग की शादी में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट को बिग बी के पैर छूते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में अमिताभ भी राधिका को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. राधिका का ये संस्कारी और सम्मान से भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

अमिताभ बच्चन से बात करती दिखीं नीता अंबानी
वीडियो में नीता अंबानी को मुस्कुराते हुए अमिताभ बच्चन से बात करते हुए देखा जा सकता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. नीता अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी. साड़ी पर सोने के धागों से बेहद महीन और सुंदर कढ़ाई की गई थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगीं. उन्होंने गले में एक चमचमाता हीरों का हार पहना था. इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए थे. 

ये भी पढ़ें:- अमिताभ-जया से रणबीर कपूर तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे सेलेब्स, वीडियो वायरल

कैसा है राधिका मर्चेंट का लुक?
अपनी सास नीता अंबानी से मैच करते हुए राधिका ने भी क्रीम कलर की बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी. उन्होंने साड़ी को बहुत ही ग्रेसफुल तरीके से ड्रेप किया था. राधिका ने गले में हीरों और पन्ने से जड़ा हुआ एक बहुत ही कीमती चोकर हार पहना था. साथ में मैचिंग झुमके और कंगन उनके लुक को पूरा कर रहे थे.

फैमिली संग पहुंचे अमिताभ बच्चन
रेवती और सारंग की शादी में अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ पहुंचे, जहां उनका हमेशा की तरह शाही अंदाज देखने को मिला. सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ स्टेटमेंट शॉल में बिग बी ने अपनी क्लासिक स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया. वहीं, जया बच्चन पिंक कलर की साड़ी में बेहद ग्रेसफुल और खूबसूरत दिखीं. उनका एलिगेंट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. इसके अलावा उनकी बेटी श्वेता बच्चन भी साड़ी पहनकर शादी में पहुंचीं. 

ये भी पढ़ेंः ‘कोई मिल गया’ पर जमकर नाचे शाहरुख खान, सुप्रिया सुले की बेटी की प्री-वेडिंग पार्टी में किंग खान ने लगाए चार चांद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *