सिनेमाघरों में मचेगा गदर! आलिया भट्ट से लेकर शाहरुख खान तक, एक्शन अवतार में नजर आएंगे ये बड़े सितारे

f91dc0ab1aaebc2c46475328e5a9ced717823822044761400 original


साल 2026 के दूसरे हाफ में सिनेमाघरों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा. इस बार बड़े पर्दे पर रोमांस और ड्रामा से ज्यादा हाई-ऑक्टेन एक्शन का जलवा रहने वाला है. कई बड़े सितारे अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.

‘अल्फा’
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘अल्फा’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. उनके शानदार एक्शन सीक्वेंस की झलक ट्रेलर में आप देख ही सकते हैं. यशराज की इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आएंगे. ये फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें:-Wednesday Box Office: बुधवार को ‘कॉकटेल 2’ रही आगे लेकिन ‘पेद्दी’ ने तोड़ दिया दम, जानें- सभी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

‘किंग’
शाहरुख खान पिछले लंबे समय से अपनी अपकमिंग मूवी ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में किंग खान का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलेगा. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और रानी मुखर्जी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.

‘टॉक्सिक’
कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी हसीनाएं नजर आएंगी. फिल्म में यश एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आएंगे, जैसा दर्शकों ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा होगा. गीतु मोहनदास की ये फिल्म 26  अगस्त  2026 को दर्शकों के बीच आएगी. 

‘मिर्जापुर: द मूवी’
प्राइम वीडियो की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के तौर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. ऐसे में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इसमें अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता गौर जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. फिल्म का धांसू टीजर रिलीज हो चुका है. ये फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘G2’
आदिवी शेष, इमरान हाशमी, वामिका गब्बी और मधु शालिनी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘G2’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है.

ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेट पर अदिवी को चोट लगने की वजह से मेकर्स ने इसे 2026 के लास्ट तक के लिए टाल दिया गया. फिल्म के डायरेक्टर विनय कुमार सिरिगिनीडी हैं.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Day 6: ‘कॉकटेल 2’ ने बुधवार को भी किया धमाकेदार परफॉर्म, जमकर छापे नोट, जानें- 6 दिनों में कितना वसूला बजट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *