Alpha BO Collection Day 1 Prediction: क्या डबल डिजिट में ओपनिंग कर पाएगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’? जानें बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

c9db6868e089cf0fed9fdb1ac538a23b1783049737287209 original


वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आलिया भट्ट, शरवरी और बॉबी देओल स्टारर ये स्पाई-एक्शन थ्रिलर साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी. ऐसे में फिल्म की ठीक ठाक एडवांस बुकिंग हुई है. चलिए यहां जान लेते हैं ये रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है?

‘अल्फा’ को क्या भुगतना पड़ सकता है खामियाजा?

  • ‘अल्फा’ 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, यानी ये नॉन हॉलीडे वाले फ्राइडे को सिनेमाघरों में पहुंच रही है. अगर यह किसी छुट्टी के दिन रिलीज होती, तो ओपनिंग डे पर ये ज्यादा दर्शक जुटा सकती थी.
  • वहीं  अक्षय कुमार की एक हफ्ते पहले रिलीज हुई ‘वेलकम टू द जंगल’ से भी इसे मुकाबला करना पड़ेगा. वेलमक फ्रेंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट फिलहाल फैमिली ऑडियंस की फेवरेट बनी हुई है.
  • वहीं  ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ी की ज़बरदस्त सफलता के बाद, स्पाई यूनिवर्स को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में आलिया और शरवरी की इस फिल्म पर इसका असर पड़ सकता है

‘अल्फा’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग
सारे कारणों को मद्देनजर रखते हुए आलिया भट्ट की अल्फा की वाईआरएफ के स्पाई ‘स्पाई यूनिवर्स’ का सपोर्ट होने के बावजूद, खास शुरुआत होती नहीं दिख रही है. कोईमोई के मुताबिक ये  फिल्म रिलीज के पहले दिन 5-7 करोड़ रुपये (नेट) के कलेक्शन के साथ खाता खोल सकती है. यानी इसका डबल डिजिट में कलेक्शन करना मुमकिन नहीं लग रहा है. अब अगर वर्ड-ऑफ-माउथ पॉजिटिव रहता है तभी ये बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल कर सकती है.

ये भी पढ़ें:-Friday OTT Release:धमाकेदार रहेगा ये फ्राइडे, ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ से ‘मॉलीवुड टाइम्स’ तक 5 फिल्में-सीरीज

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के लिए होगा झटका
वहीं सिंगल डिजिट में अगर इस फिल्म की ओपनिंग होगी तो ये  आलिया भट्ट की ये फिल्म ‘स्पाई यूनिवर्स’ की पहली ऐसी फिल्म बन जाएगी 10 करोड़ रुपये नेट से कम कमाई करेगी जो कि काफी शॉकिंग होगा क्योंकि वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्मों अच्छी ओपनिंग की है. इनमें एक था टाइगर  ने पहले दिन 32.92 करोड़ से खाता खोला था. वहीं  टाइगर जिंदा है  की ओपनिंग डे कमा्ई 34.1 करोड़ रुपये थी जबकि वॉर ने 53.35 करोड़ से शुरुआत की थी. वहीं, पठान ने अपने पहले दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया था.  टाइगर 3 की ओपनिंग डे कमाई 44.5 करोड़ और  वॉर 2 की 52.5 करोड़ रुपये रही थी. 

ये भी पढ़ें:-Jana Nayagan Release Date: विजय की ‘जन नायकन’ को सीबीएफसी से मिली मंजूरी! जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *