हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल

d7281a637ab432720d361bde2ef824351782538996824209 original


मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं. वहीं इस जोड़ी की एक लेटेस्ट तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि माहिका और हार्दिक ने गुपचुप शादी कर ली है.

माहिका-हार्दिक पांड्या ने कर ली शादी? 
बता दें कि वायरल हो रही तस्वीर माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर और माथे पर लाल रंग की बिंदी नजर आ रही है. वहीं हार्दिक के माथे पर भी टीका लगा हुआ है. तस्वीर में दोनों माहिका की मां के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि कपल ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है. हालांकि न तो हार्दिक और न ही माहिका शर्मा ने शादी की खबरों को कंफर्म किया है.

 

बता दें कि हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से हुई थी. इस जोड़ी का एक बेटा अगस्तय भी है लेकिन दोनों का साल 2024 में तलाक हो गया. इसके बाद  हार्दिक का नाम जैस्मिन वालिया से जुड़ा था लेकिन  इनका ब्रेकअप हो गया और फिर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लाइफ में  एक्ट्रेस और फिटनेस मॉडल माहिका शर्मा की एंट्री हुई. दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. क्रिकेट के मैदान में भी कई बार माहिका को हार्दिक के लिए चियर करते देखा गया है. 

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे रिएक्ट
वहीं तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और तमाम यूजर्स हैरानी जाहिर कर रहे हैं.

 

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 1: ‘वेलकम टू द जंगल’ का कहर, पहले दिन ‘कॉकटेल 2’ से ‘भूत बंगला’ तक 29 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे, बना दिया ये रिकॉर्ड

कौन हैं माहिका शर्मा
24 साल की माहिका शर्मा कीएक एक्ट्रेस और मॉडल हैं. माहिका शर्मा ने भारतीय फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. कॉलेज में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में भी करियर बनाया. वह पढ़ाई में बहुत होशियार थीं और 10वीं क्लास के बोर्ड एग्ज़ाम में उन्होंने पूरे 10 CGPA हासिल किए थे. बाद में, उन्होंने मॉडलिंग की ओर ध्यान दिया, जहां उन्हें जल्द ही काफी शोहरत मिली.

फैंशन की दुनिया में, वह पहले ही कई बड़े नामों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्होंने मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे मशहूर डिज़ाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है. उनकी बढ़ती कामयाबी को 2024 में पहचान मिली, जब उन्हें इंडियन फैशन अवार्ड्स में ‘मॉडल ऑफ़ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला. उन्होंने म्यूज़िक वीडियो, शॉर्ट फिल्मों और फोटो प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है. 

 

ये भी पढ़ें:-Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *