30 एक्टर्स, 50 वैनिटी वैन, 250 कार, ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर कैसे होती थी शूटिंग? अहमद खान ने बताया

74340fc281b107c1caed8c5c7945425b1782392198357587 original


‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार सहित 34 एक्टर्स नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अलग-अलग जेनरेशन के एक्टर्स दिखेंगे. अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. वहीं रवीना टंडन-जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स दिखेंगे. फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है. अहमद खान ने फिल्म को लेकर रिएक्ट किया है.  

अहमद खान ने बताया सेट पर कैसे की शूटिंग

हॉलीवुड रिपोर्टर संग बातचीत में अहमद खान ने कहा, ‘इतने बड़े स्टार्स जब सेट पर होते हैं तो आप उम्मीद करते हैं कि ईगो क्लैश होगा, बहस होगी लेकिन हमारे सेट पर कुछ नहीं हुआ. हमने शूटिंग करते हुए सेट पर शानदार समय गुजारा. इतने सारे स्टार्स को एक साथ मैनेज करना स्ट्रिक्ट टाइमलाइन में, कैमरा फ्रेम सेट करना और फिजिकल सेट को बनाने में बहुत प्रयास लगता है.’

700 से 900 लोगों को करना होता था मैनेज

आगे अहमद खान ने बताया कि कई दिन ऐसे भी आए कि सेट पर 30 से ज्यादा एक्टर्स होते थे. हर एक्टर के साथ 5 लोगों की टीम होती थी तो उस वक्त कम से कम 150 लगो सेट पर होते थे. इसके अलावा प्रोडक्शन के पास 200 मेंबर्स का क्रू भी था. अहमद खान ने बताया कि उनके पास स्टंट टीम, एक्शन फाइटर, घुड़सवार, 150 से 200 बैकग्राउंड एक्टर्स तो सभी को मिलाकर 700 से 900 लोग सेट पर होते थे.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की ‘डंकी’ ऑडियंस के साथ क्यों नहीं कर पाई कनेक्ट? राजकुमार हिरानी ने बताया

अहमद ने कहा, ‘सोचिए इस लेवल के स्केल पर शूट करना, हमें सिर्फ ग्राउंड नहीं बल्कि 2 बड़े ग्राउंड्स चाहिए होते थे. क्योंकि हमें 50 वैनिटी वैन पार्क करनी होती थी. इसके अलावा बैकग्राउंड्स एक्टर्स और मेन यूनिट के लिए केबिन चाहिए होते थे. हम रोज 200 से 250 कार के साथ डील कर रहे होते थे. सेट को मैनेज करना ऐसा था जैसे किसी ट्रेडिशनल फिल्म शूट के सेट को मैनेज कर रहे होते. ऐसा लगता था कि हम कोई म्यूजिक कॉन्सर्ट ऑर्गेनाइज कर रहे होते थे.’

ये भी पढ़ें- ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे 3200 करोड़ कमाने वाली ‘ऑब्सेशन’? हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

फिल्म में नजर आए ये एक्टर्स

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, यशपाल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, दलेर मेहंदी जैसे स्टार्स नजर आए.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *