Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर

123 1 1 2a2eb710 1a4b 11f1 af16 d763e5629f11


Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Clashes: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. आज कल तो आए दिन एक दो नहीं बल्कि 3-4 फिल्मों का क्लैश होने लगा है, जिसका कई बार मेकर्स को घाटा भी होता है तो कई बार सभी को फायदा हो जाता है. ऐसे में इस स्वतंत्रता दिवस 2026 बॉक्स ऑफिस पर धमाका होने वाला है, जिसमें दो बड़ी फिल्मों का क्लैश होना तय है. इसमें सनी देओल और इमरान हाशमी की जोरदार टक्कर देखने के लिए मिलने वाली है. ऐसे में चलिए बताते हैं इनके बारे में.

इमरान हाशमी का फिर दिखेगा रोमांटिक अंदाज

इमरान हाशमी की मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों काफी चर्चा में है. ये फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जिसे साल 2007 में रिलीज किया गया था. ऐसे में अब इसके सीक्वल ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. फिल्म को 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी जोड़ी जमाते हुए नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही जेनेलिया देशमुख और शबाना आजमी भी अहम रोल में होंगी. 

Awarapan 2 - Official Trailer

यह भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ को ‘वेलकम टू द जंगल’ से नहीं पड़ा फर्क, दुनियाभर में बना डाला ये रिकॉर्ड

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का भी है दबदबा

इसके साथ ही सनी देओल एक बार फिर से गदर मचाने आ रहे हैं. वो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘जाट’ के बाद सनी देओल की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे 13 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.   

Batwara 1947 (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा साउथ की 5 फिल्मों-सीरीज का धमाका, एक्शन-हॉरर का मिलेगा फुल डोज

‘बंटवारा 1947’ वर्सेस ‘आवारापन 2’ में टक्कर

इस 15 अगस्त 2026 के वीकेंड में ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ आमने सामने होंगी. इमरान हाशमी की फिल्म के साथ प्लस प्वॉइंट माना जा रहा है कि ये सीक्वल है, जिसे पहले ही कल्ट का स्टेटस हासिल है. ऊपर से ये म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इस जॉनर की फिल्मों को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. ‘आवारापन 2’ को लेकर माना जा रहा है कि ये ‘सैयारा’ (22 करोड़ ओपनिंग डे) को भी पछाड़ सकती है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर 25 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.

वहीं, सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का भी काफी बज है. फिल्म में बंटवारे के दौरान की कहानी देखने के मिलने वाली है. एक्टर की बंटवारे वाली कहानी को पहले ‘गदर’ में काफी पसंद किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *