Sunday Box Office: ‘कॉकटेल 2’ के आगे सब पड़े फीके, ‘पेद्दी’ से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन

a6dc6df0773c593d0d903da17bbcf00b17820433546751403 original


इस हफ्ते सिनेमाघरों में शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ और सामंथा रुथ प्रभु की ‘मां इंति बंगारम’ को रिलीज किया गया. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही राम चरण की ‘पेद्दी’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्में कमाई कर रही थीं. लेकिन अब ‘कॉकटेल 2’ के आते ही सब फीके पड़ गए हैं. यहां तक कि ‘पेद्दी’ तो ‘मां इंति बंगारम’ को भी टक्कर नहीं दे पा रही है. चलिए बताते हैं संडे को किसने कितनी कमाई की.

‘कॉकटेल 2’ का रविवार डे 2 कलेक्शन (Cocktail 2 Box office Live Collection)
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और धमाकेदार शुरुआत के साथ ही वीकेंड पर भी धमाका किया.
– शाहिद की फिल्म ने तीसरे दिन संडे को 17.75 करोड़ का बिजनेस किया.
– रविवार को फिल्म के लिए 28% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 2024 की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने 883% कमाया था प्रॉफिट, 5 बिग बजट की फिल्मों का तोड़ा था रिकॉर्ड

‘मां इंति बंगारम’ का संडे कलेक्शन (Maa Inti Bangaram Box office Live Collection)
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.35 करोड़ का कलेक्शन किया था.
– वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 7.65 करोड़ का बिजनेस किया.
– इसके बाद सामंथा की फिल्म ने संडे तीसरे दिन 10.10 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 23.10 करोड़ हो चुका है.

‘पेद्दी’ का 18वें दिन का कलेक्शन (Peddi Box office Live Collection)
राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है. मूवी ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस इंडिया में कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने फर्स्ट वीक में 193.55 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 34.45 करोड़ का कलेक्शन किया.
– फिल्म ने 18वें दिन संडे को 2.57 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– फिल्म की तीसरे रविवार को ऑक्यूपेंसी 34.0% दर्ज की गई है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 234.02 करोड़ हो चुका है.

यह भी पढ़ें: 50 करोड़ के पार ‘कॉकटेल 2’, बनी 5वीं बड़ी वीकेंड ओपनर, 35% वसूला बजट

‘मैं वापस आऊंगा’ का 10वें दिन का कलेक्शन (Main Vaapas Aaunga Box office Live Collection)
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते 12.25 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने 10वें दिन 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया.
– इस पर ऑक्यूपेंसी भी 53% दर्ज की गई है.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 24.25 करोड़ पहुंच गया है.

‘हॉन्टेड 3डी’ का 10वें दिन का कलेक्शन (Haunted 3D Box office Live Collection)
हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ नेगेटिव रिलीज के बाद से धमाकेदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 15.90 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने 10वें दिन 0.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
– इसकी ऑक्यूपेंसी भी 13.0% दर्ज की गई.
– फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 17.44 करोड़ हो चुका है.

‘है जवानी तो इश्क होना है’ का 17वें दिन का कलेक्शन (HJTIHH Box office Live Collection)
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 37.70 करोड़ और दूसरे हफ्ते 11.70 करोड़ का बिजनेस किया.
– वहीं, फिल्म ने 17वें दिन यानी कि तीसरे रविवार को 0.39 करोड़ की कमाई कर ली है.
– फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 18.0% दर्ज की गई है.
– इसका इंडिया नेट कलेक्शन 50.54 करोड़ हो चुका है.

(नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *