2 साल से पर्दे से दूर कैटरीना कैफ की इस फिल्म ने लूटा था बॉक्स ऑफिस, बजट से 276% ज्यादा हुई थी कमाई

923ba1c6acd3d31ce0828f94b6ab00a917819444311891064 original


हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ चाहे दो साल से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो अपने लंबे और सफल करियर में कई बेहतरीन फिल्में दे चुकी हैं. आज हम आपको एक्ट्रेस की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने बजट से 276 फीसदी ज्यादा कमाई की थी और ये फिल्म कैटरीना के 23 साल के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है.

कैटरीना कैफ की सबसे फिल्म

चलिए बिना देर किए आपको बता देते हैं कि आखिर यहां किस फिल्म की बात हो रही है. इसका नाम है ‘टाइगर जिंदा है’. ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी. इसमें कैटरीना कैफ के अपोजिट सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे. ये टाइगर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म थी. इसने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई करके बॉक्स ऑफिस हिला दिया था.

ये भी पढ़ें: दिनेश विजान की बीवी की बर्थडे पार्टी में कृति सेनन ने चुरा ली लाइमलाइट, करण जौहर भी छाए, देखें फोटोज

बजट से 276 परसेंट ज्यादा किया कलेक्शन

टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में आई थी और सफल रही. वहीं सीरीज की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ साल 2023 में आई थी और ये भी कामयाब रही थी. जबकि साल 2017 में आई ‘एक था टाइगर’ ने भी फैंस के दिलों पर खूब जादू चलाया था. 

टाइगर जिंदा है एक्शन रोमांटिक फिल्म थी. इसका डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया था. वहीं इसके प्रोड्यूसर थे आदित्य चोपड़ा. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में इस फिल्म ने 569 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका बजट 150 करोड़ रुपये तक था और इसकी भारत में कमाई 339 करोड़ रुपये हुई थी.

ये भी पढ़ें: एक महीने बाद भी भौकाल मचा रही ‘देऊल बंद 2’, कमा लिया 599% प्रॉफिट फिर भी खूब छाप ही नोट, अब बनाएगी ये रिकॉर्ड

2 साल से नहीं आई कैटरीना की कोई फिल्म

कैटरीना कैफ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से किया था. एक्ट्रेस पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं. ये फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें उन्होंने साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ काम किया था. हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह पिट गई थी. कैटरीना फिलहाल अपने बेटे विहान के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. बता दें कि साल 2021 में विकी कौशल से शादी के बाद एक्ट्रेस नवंबर 2025 में ही मां बनी थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *