Cocktail 2 Box Office: 150 करोड़ में बनी शाहिद की ‘कॉकटेल 2’ ने तीन दिन में कितना वसूल लिया बजट, जानें- यहां

28f41b6789d3316ab05ac9e42dc74b8f1782120399938209 original


शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने शानदार शुरुआत के बाद अपने ओपनिंग वीकेंड पर भी बवाल काट दिया. होमी अदजानिया निर्देशित इस रोमांटिक-कॉमेडी फ़िल्म ने बॉलीवुड में 2026 की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फ़िल्म का रिकॉर्ड बनाया है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनो में अपना कितनी फीसदी बजट वसूल कर लिया है?

‘कॉकटेल 2’ ने तीन दिनों में कितना कर लिया है कलेक्शन?
मैडॉक फ़िल्म्स और लव फ़िल्म्स के प्रोडक्शन वाली ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और ये सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है. 13.50 करोड़ सेखाता खोलने वाली इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 16.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे दिन यानी संडे को ‘कॉकटेल 2’ ने 17.75 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 47.50 करोड़ और ग्रॉस कमाई 57.00 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 4.00 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 19.25 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 76.25 करोड़ हुआ है.

ये भी पढ़ें:-Cocktail 2 BO Day 3: ‘कॉकटेल 2’ संडे को बनी तूफान, 6 फिल्मों के रिकॉर्ड किये ध्वस्त, बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

‘कॉकटेल 2’ ने तीन दिनों में कितना फिसदी वसूल लिया बजट?
‘कॉकटेल 2’ का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं इस फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में 47.50 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में इसने अभी तक अपने 150 करोड़ की लागत का 31.66 फीसदी ही वसूल किया है. यानी अभी ये 50 फीसदी बजट भी वसूल नहीं कर पाई है. अब इस फिल्म का असली टेस्ट वीकडेज में होगा. अगर ये अपनी रफ्तार बनाए रखती है तो मुमकिन है ये दूसरे वीकेंड तक अपनी पूरी लागत वसूल कर ले. देखने वाली बात होगी कि ये थिएटर में फिल्मों की भारी भीड़ के बीच बॉक्स ऑफिस पर नॉन हॉलीडेज में कैसा परफॉर्म कर पाती है.

‘कॉकटेल 2’ के बारे में
बता दें कि ‘कॉकटेल 2’ को होमी अदजानिया ने निर्देशित किया है और इसे मैडॉक फ़िल्म्स और लव फ़िल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान, डायना पेंटी और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कॉकटेल’ की सीक्वल है. 

ये भी पढ़ें:-Sunday Box Office: ‘कॉकटेल 2’, ‘मां इंति बंगारम’ ने संडे को मचाया तहलका, ‘मैं वापस आऊंगा’ भी खूब चमकी, जानें- ‘पेद्दी’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *