‘वेलकम टू द जंगल’ ने भरी अक्षय कुमार की झोली, पोस्ट कोविड एरा में बनी ओपनिंग वीकेंड पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

e5ebc036562cb761d03a1296c9f41b0a1782738167121587 original


अक्षय कुमार की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनकी एक्शन से लेकर कॉमेडी तक सबकुछ पसंद किया जाता है. इन दिनों अक्षय कुमार को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा जा रहा है. ये मल्टीस्टारर फिल्म है. इस फिल्म को अहमद खान ने बनाया है. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ये फिल्म पोस्ट कोविड फिल्मों की लिस्ट में ओपनिंग वीकेंड पर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

अक्षय कुमार की पोस्ट कोविड टॉप 5 वीकेंड ग्रॉसर
सैकनिल्क के मुताबिक, इस लिस्ट में ‘हाउसफुल 5’ नंबर वन पर हैं. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 87.50 करोड़ कमाए थे. दूसरे नबंर पर सूर्यवंशी है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 77.10 करोड़ कमाए थे. तीसरे नबंर पर ‘वेलकम टू द जंगल’ है. इस फिल्म ने 63.75 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं चौथे नंबर पर ‘स्काई फोर्स’ है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 62.25 करोड़ का बिजनेस किया था. पांचवें नबंर पर ‘भूत बंगला’ है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर 58 करोड़ कमाए थे.

ये भी पढ़ें- Ikka Trailer: सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, यूजर्स बोले- छा गए अक्षय खन्ना

फिल्म ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन
‘हाउसफुल 5’ 87.50 करोड़
‘सूर्यवंशी’ 77.10 करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’ 63.75 करोड़
‘स्काई फोर्स’ 62.25 करोड़
‘भूत बंगला’ 58 करोड़

‘वेलकम टू द जंगल’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस
फिल्म ने पेड प्रिव्यूज से 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ कमाए थे. तीसरे दिन फिल्म ने 24.75 करोड़ का बिजनेस किया था. टोटल फिल्म ने 63.75 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ग्रॉस 76.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फइल्म ने ओवरसीज मार्केट में16.95 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 93.45 करोड़ का कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- ‘मैं वापस आऊंगा’ का बॉक्स ऑफिस सरप्राइज, बजट का रिकवर किया 100 परसेंट, बनाए ये रिकॉर्ड

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस सहित 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आए. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *