Viral Video: रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

66e7daf2340dd88948b62f66003f541917830857016681400 original


बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसके बाद से ही वो लगातार चर्चा में हैं. फिल्मों से परे अब रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें ‘धुरंधर’ एक्टर अपनी कजिन की शादी में जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण संग कजिन की शादी में गए थे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह पिछले साल दिसंबर में अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ गोवा में अपनी कजिन सौम्या हिंगोरानी की शादी में शामिल हुए थे. अब सौम्या की हल्दी सेरेमनी का वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर अपनी कजिन सौम्या के साथ खुशी-खुशी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने हरे रंग का कुर्ता-पजामा और सनग्लासेस पहने हैं. 

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

मस्ती मूड में दिखे रणवीर सिंह
इस सेलिब्रेशन वीडियो में रणवीर सिंह पूरी तरह बेफिक्र और मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी कजिन के साथ जमकर डांस किया और बाद में उन्हें गले लगाकर बधाई दी. रणवीर का ये फैमिली अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में दूल्हे सम्राट ठाकरे की भी झलक देखने को मिल रही है. हालांकि, इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और उनकी बेटी दुआ नजर नहीं आईं.

दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं. कपल ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म की थी. रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं. कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं.

 ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *