Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?

9e83136cac3e5293625dad28cb45e5b517747638860091120 original


Middle East CBSE Board Result 2026 : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध की वजह से इस साल कई छात्रों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई थी. ईरान और इजरायल- मेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा. इससे खाड़ी देशों में रहने वाले हजारों भारतीय छात्रों जैसे कि बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE  के लिए बड़ा सवाल यह उठ गया कि अब उनका रिजल्ट कैसे तैयार होगा और उन्हें नंबर किस आधार पर मिलेंगे.

इस स्थिति को देखते हुए CBSE ने इस साल मिडिल ईस्ट के छात्रों के लिए हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम 2026 पेश किया है. इसके जरिए बोर्ड ने यह तय किया है कि किसी भी छात्र का शैक्षणिक नुकसान न हो और रिजल्ट समय पर घोषित किए जाएं तो आइए जानते हैं कि हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को CBSE कैसे पास करेगा और नंबर कैसे मिलेंगे. 

हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम क्या है?

CBSE का नया हाइब्रिड मॉडल छात्रों के बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट्स के औसत पर आधारित है. इसका मकसद यह है कि छात्रों को युद्ध जैसी परिस्थितियों में भी उनका साल बर्बाद न हो. CBSE का नया ग्रेडिंग सिस्टम छात्रों के बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट्स के औसत पर काम करता है. जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उनके असली पेपर के नंबर ही फाइनल रिजल्ट में आएंगे और जिन विषयों की परीक्षा नहीं हो पाई, उनके नंबर स्कूल में किए गए टेस्ट, प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तय किए जाएंगे. हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए स्कूल में हुए टेस्ट और प्रैक्टिकल के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें – Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ

हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए नंबर कैसे मिलेंगे?

हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए नंबर तीन कैटेगरीज में मिलेंगे. अगर किसी छात्र ने 4 पेपर पूरे किए हैं, तो बाकी विषयों के नंबर उसके बेस्ट 3 विषयों के औसत के आधार पर तय किए जाएंगे. जिन छात्रों ने सिर्फ 3 पेपर दिए हैं, उनके नंबर बेस्ट 2 विषयों के औसत के आधार पर तैयार होंगे और अगर किसी छात्र ने सिर्फ 2 पेपर ही दे पाए हैं, तो फाइनल रिजल्ट में उन दोनों पेपर के औसत अंक रखे जाएंगे. हाइब्रिड सिस्टम में सिर्फ लिखित पेपर के नंबर ही नहीं, बल्कि स्कूल के भेजे गए इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और प्री-बोर्ड परीक्षा के नंबर भी फाइनल रिजल्ट में शामिल किए जाएंगे.  

मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया क्या होगी?

CBSE ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 के बीच छात्रों के नंबर CBSE पोर्टल पर अपलोड करने होंगे. एक बार मार्क्स अपलोड हो जाने के बाद, उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. अगर कोई छात्र हाइब्रिड सिस्टम से मिले नंबर से खुश नहीं है, तो उसे मई-जून 2026 में आयोजित इंप्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें –  UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *