‘फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है…’, कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी

5d4dba29555515f6f2a5c1cd2a59e50f17831579649641400 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. अब इस बीच कृति अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले जेंडर बायस पर खुलकर अपनी राय रखी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिए जाता है…
कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए जेंडर बायस के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि फीमेल एक्टर्स को अक्सर उनके मेल काउंटरपार्ट्स से अलग तरह से जज किया जाता है. लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में कृति ने इंडस्ट्री में काम करने के स्ट्रगल के बारे में बात की और बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर्स अक्सर मेल स्टार्स से डरते हैं, जबकि फीमेल एक्टर्स को अक्सर हल्के में लिया जाता है.

ये भी पढ़ेंः- आमिर खान के कितने बच्चे हैं? 61 साल की उम्र में कल तीसरी शादी करेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार

कृति सेनन ने क्या कहा?
कृति ने बताया कि अगर कोई एक्ट्रेस अपने किरदार या सीन को लेकर सवाल पूछती है तो उसे जरूरत से ज्यादा सवाल करने वाली समझ लिया जाता है, जबकि यही काम कोई मेल स्टार करे तो उसकी तारीफ होती है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब कोई फीमेल एक्टर सवाल पूछती है, तो ऐसा होता है, ‘कितने सवाल पूछती है ये, अरे 50 सवाल शुरू हो जाएंगे.’ मुझे लगता है कि इस तरह की बातचीत होती है. इसके उलट, जब कोई मेल स्टार सवाल पूछता है, तो उसे बहुत इन्वॉल्व्ड कहा जाता है. मेरे साथ भी ऐसा हुआ है. जब मैंने वही सवाल पूछे, तो मुझसे कहा गया, ‘इसे ओवरएनालाइज़ मत करो.’ लेकिन जब ये बात उस लड़के की तरफ से आई, तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है, ये किया जा सकता है.’

मेल एक्टर्स से डरते हैं असिस्टेंट डायरेक्टर्स
कृति ने आगे कहा, ‘कई बार ये छोटी-छोटी बातें होती हैं जैसे मेल एक्टर को कैसी कार या कमरा दिया गया और मुझे कैसा कमरा दिया गया. मेरा मतलब है कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, भले ही मुझे छोटा कमरा या कार मिले, लेकिन इससे मुझे कम महसूस नहीं होता. यहां तक ​​कि ADs की भी आदत होती है कि वो सेट पर पहले लड़कियों को बुलाते हैं. उन्हें एहसास नहीं होता कि वो मेल एक्टर्स से थोड़ा ज़्यादा डरते हैं और कभी-कभी फीमेल एक्टर्स को हल्के में लेते हैं.’

‘कॉकटेल 2’ में नजर आ रहीं कृति सेनन
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 137 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

ये भी पढ़ेंः ‘कॉमेडी के OG हैं चंदन प्रभाकर’, समय रैना ने की चंदू चायवाले की तारीफ, कपिल शर्मा से किया कंपेयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *