आलिया भट्ट और शरवरी की ‘अल्फा’ के लिए समय रैना ने बुक किया पूरा थिएटर, 250 फ्री टिकट का किया ऐलान

04763b763f706a2aa96d4f86bc1273af17832456842951296 original


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रीटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसी बीच कॉमेडियन समय रैना ने आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा के लिए पूरा थिएटर बुक कर लिया है. बता दें कि आलिया और शरवरी हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए सीजन के पहले एपिसोड में नजर आई थीं.

‘अल्फा’ के लिए समय रैना ने बुक किया पूरा थिएटर
हाल ही में समय रैना ने इंस्टाग्राम पर ऐलान किया कि वो मुंबई में फैंस के साथ ‘अल्फा’ देखने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने पूरा थिएटर बुक किया है और अपनी प्री-सेल लिस्ट में रजिस्टर्ड 250 लोगों को व्हाट्सऐप के जरिए फ्री में टिकट भेजेंगे.

समय रैना ने आगे बताया कि ये उनके लिए आलिया भट्ट और शरवरी के लिए प्यार और सम्मान जताने का एक छोटा-सा तरीका है. उन्होंने लिखा कि दोनों एक्ट्रेसेस उनके शो के पहले एपिसोड में आईं, इसके लिए वो उनका शुक्रिया अदा करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वो ‘अल्फा’ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ेंः बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर पर चढ़ा मेहंदी का रंग, नीले लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत, सौतेली बहनों ने भी लूटी महफिल

आलिया भट्ट और शरवरी की 'अल्फा' के लिए समय रैना ने बुक किया पूरा थिएटर, 250 फ्री टिकट का किया ऐलान

 ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में आलिया-शरवरी ने की थी शिरकत
बता दें, समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए सीजन के साथ वापसी की. इस सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं. एपिसोड के दौरान समय रैना ने आलिया की पिछली फिल्मों, खासकर ‘जिगरा’, को लेकर मजाक किया. वहीं, शरवरी ने भी समय पर ऐसा मजेदार कमेंट किया, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.

‘अल्फा’ के बारे में
‘अल्फा’ की बात करें तो इसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आए हैं. ये YRF स्पाई यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है वहीं ये इस यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड स्पाई फिल्म है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर  9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में आलीशान बंगला, लग्जरी कार कलेक्शन और करोड़ों की संपत्ति, जानिए कितने अमीर हैं आमिर खान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *