अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, दिशा पटानी सहित कई स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आलिया भट्ट की नई रिलीज ‘अल्फा’ से टक्कर के बावजूद दर्शकों को दूसरे वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है. यहां तक कि इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 10वें दिन कितनी कमाई की?
अहमद खान निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद इसने दूसरे वीकेंड पर नई रिलीज अलफा से मुकाबले के बावजूद इसने अच्छी कमाई की है.
- बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 9वें दिन इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 9.75 करोड़ का कारोबार किया है.
- इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की 10 दनों की कुल कमाई अब 114.90 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-Satluj removed from OTT: ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’, एक्टर बोले- ‘बैन होने से पहले देख डालो’
क्या भूत बंगला को मात दे पाएगी ‘वेलकम टू द जंगल’?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 10 दिनों में 114 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है. इसी के साथ ये फिल्म साल की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. वहीं अब ये लिस्ट में तीसरे नंबर पर आने की कोशिश में है. हालांकि इसके लिए इसे अक्षय की ही फिल्म भूत बंगला के 199.3 करोड़ के कलेक्शन को मात देनी होगी. इसके लिए ‘वेलकम टू द जंगल’ को अब 85 करोड़ से भी ज्यादा कमाने होंगे देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन पाती है या नहीं.
ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 3: ‘अल्फा’ ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड