Welcome To The Jungle BO Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म

8de9f516617bddc08d06094553e38a9917833509751011403 original


Welcome To The Jungle BO Collection Day 11: अक्षय कुमार इन दिनों कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. अब फिल्म अपने दूसरे मंडे टेस्ट में भी पहुंच गई और ठीक-ठाक कमाई की है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म अभी तक कितनी कमाई कर चुकी है. 

‘वेलकम टू द जंगल’ का 11वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे संडे यानी कि 10वें दिन 115 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था. ऐसे में अब दूसरे मंडे को सबकी नजर 120 करोड़ के आंकड़े पर थी. माना जा रहा थी कि फिल्म इस जादुई आंकड़े को 11वें दिन पार कर सकती है. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. इसके लिए अभी इसे 3 करोड़ का कलेक्शन और भी करना होगा. 
– रात 10.30 बजे तक फिल्म ने 11वें दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
– जिसके बाद फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 117.55 करोड़ पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: जिस ‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाना पड़ा, उसके लिए दिलजीत दोसांझ ने नहीं लिए एक भी रुपये

‘वेलकम टू द जंगल’ का बाकी दिनों का कलेक्शन

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाकी दिनों के कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर पेड प्रीव्यूज के साथ 19 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि फिल्म ने पहले हफ्ते 93.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा इस कॉमेडी फिल्म ने 8वें दिन 4.50 करोड़ और नौवें दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: मनहूस साबित हुआ ये फ्राइडे, रिलीज हुईं 5 फिल्में, सब की सब रहीं फिसड्डी, जानें कलेक्शन

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

बहरहाल, अगर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में बात की जाए तो ये हिट फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का सीक्वल है. 2015 में इसका पार्ट दो आया था, जो कि हिट रहा था. फिल्म के पहले दो सीक्वल हिट रहे थे. ऐसे में अब तीसरा सीक्वल आया तो ये भी हिट हो चुका है. इसमें करीब 30 एक्टर्स हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसमें 2000 करोड़ की फेक फिल्म की कहानी को दिखाया गया है, जिसमें कॉमेडी का फुल तड़का लगता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *