बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने लंबे करियर में फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं. रीना दत्ता और किरण राव से अलग होने के बाद अब मिस्टर परफेक्शनिस्ट 61 साल की उम्र में तीसरी बार दुल्हा बन गए हैं. उन्होंने 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी रचाई ली है.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर मैरिज की है. उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस कपल के वेडिंग फंक्शन में मुकेश अंबानी, आशुतोष गोवारिकर, राज ठाकरे और अन्य सेलेब्स भी पहुंचे. जनिए ऐसे में जानते हैं कि आमिर और गौरी के बीच उम्र का कितना फासला है.

यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया बंपर कलेक्शन, जानें दो दिन में कितना वसूला बजट
गौरी स्प्रैट से 13 साल बड़े हैं आमिर खान
बता दें कि आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था. इसके मुताबिक, उनकी उम्र 61 साल है. वहीं, गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था और उनकी उम्र 48 साल है. दोनों के बीच 14 साल की उम्र का अंतर है. आमिर अपनी पत्नी गौरी से 13 साल बड़े हैं. गौरतलब है कि आमिर खान तीन बच्चों जुनैद खान, आयरा खान और आजाद राव खान के पिते हैं. वहीं, गौरी का भी एक 7 साल का बेटा है.
गौरी स्प्रैट और आमिर खान की लव स्टोरी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, लेकिन इसके बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा. काफी समय बाद आमिर की चचेरी बहन नुजहत खान के जरिए दोनों फिर से एक-दूसरे के संपर्क में आए. जब दोबारा बातचीत शुरू हुई, तो धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है.
यह भी पढ़ें: ‘अल्फा’ 22 करोड़ के हुई पार, ‘वेलकम 3’ का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन