Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर

056fdcb8656b4283f90a3faa36192b9f17835201957831400 original


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं. अब इस बीच ‘रामायण’ के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठा है. चलिए जानते हैं कि ‘रामायण’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा.  

18 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज होने वाला है. मेकर्स दिल्ली के भारत मंडपम में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन कर रहे है, जहां फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करेंगे. इसमें डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा शामिल हो सकते हैं. इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट भी नजर आ सकती है. ट्रेलर लॉन्च को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने खास तैयारियां की हैं.

ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने अपनी मौत से पहले परिवार को क्या दी थी आखिरी सलाह? हेमा मालिनी ने किया खुलासा, सनी- बॉबी को लेकर कह दी ऐसी बात

‘रामायण’ में नजर आएंगे ये कलाकार
‘रामायण’ की बात करें तो इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं. वहीं, फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है.  रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में रवि दुबे, साई पल्लवी, सनी देओल और यश जैसे एक्टर्स नजर आएंगे. ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी. कन्नड़ सुपरस्टार यश फिल्म में रावण का दमदार रोल निभाएंगे. वहीं, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे.

कब रिलीज होगी ‘रामायण पार्ट 1’?
बता दें कि ‘रामायण’ एक नहीं, बल्कि दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा. वहीं, इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *