सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

6afdcde9980ee06435ebe4fab33262681783438165987587 original


एक्टर सनी देओल अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. सनी देओल को स्क्रीन पर एक्शन करते देखना हर फैंस की चाह होती है. सनी देओल को पिछली बार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में देखा गया. अब सनी के हाथ में कई सारी फिल्में हैं. इसी बीच सनी को नए लुक में देखा गया. सनी देओल ने क्लीन शेव लुक लिया. सोशल मीडिया पर सन देओल का लुक वायरल है.

सनी देओल का नया लुक, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

सनी देओल को हाल ही में स्पॉट किया गया. वो ब्लू शर्ट और डेनिम में नजर आए. उन्होंने व्हाइट शूट पहने हुए थे और काला चश्मा लगाया हुआ था. सनी देओल का क्लीन शेव लुक फैंस को काफी पसंद आया. यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने हनुमान जी के रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है. सनी देओल के इस लुक को काफी पसंद किया गया. हैंडसम, डैशिंग जैसे कमेंट्स भी किए. 

ये भी पढ़ें- Rao Bahadur Review: ये एक मेंटल सिनेमा है, तेलुगु सिनेमा में कमाल का प्रयोग

‘रामायण’ में दिखेंगे सनी देओल

सनी देओल ‘रामायण’ में नजर आएंगे. इस फिल्म को नितेश तिवारी बना रहे हैं. फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में होंगे. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस दिवाली रिलीज होगा. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी सीता के रोल में हैं. लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. 

इन फिल्मों में दिखेंगे सनी देओल

इसके अलावा सनी देओल के पास में ‘इक्का’, ‘बंटवारा 1947’, ‘गबरू’ जैसी फिल्में भी हैं. फिल्म ‘इक्का’ ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे. इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी दिखेंगे. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का भी टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में करण देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगी. 

ये भी पढ़ें- Box Office: ‘अल्फा’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, 4 दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार, आलिया भट्ट ने किया धमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *