Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस

d66bc3ca2ce2764d3233a1e0095f6a1c17834203343321064 original


आज बात भारतीय सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा की जिसे भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस होने का गौरव भी प्राप्त हो चुका है. मूल रूप से इस एक्ट्रेस का ताल्लुक साउथ सिनेमा से है. हालांकि वो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है और अब वो एक ऐसी बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगी जो भारतीय इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है. हैरानी की बात ये है कि ये एक्ट्रेस कभी कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेस की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी. चलिए जानते हैं कि ये हसीना कौन है?

साउथ में बना चुकीं बड़ा नाम

यहां हम आपसे जिस हसीना की बात कर रहे हैं उनका नाम है साई पल्लवी. 34 साल की साई ने प्रेमम, फिदा, गार्गी, काली, लव स्टोरी, श्याम सिंह रॉय, विराट पर्वम और अथिरान जैसी फिल्मों से फैंस के बीच पहचान बनाई है. साउथ के अलावा वो हिंदी बेल्ट के दर्शकों के बीच भी चर्चा में रहती हैं.

ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स

कंगना रनौत की फिल्म में थीं जूनियर आर्टिस्ट आर्टिस्ट

9 मई 1992 को साई का जन्म तमिलनाडु के कोयम्बटूर में सेंथमराय कन्नन और राधा कन्नन के घर हुआ था. बचपन में एक शानदार बैडमिंटन प्लेयर रही साई ने बाद में फिल्मी दुनिया के प्रति अपना लगाव दिखाया था. पहले उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2005 की फिल्म ‘कस्तूरी मान’ में काम किया था. जबकि कंगना रनौत की तमिल डेब्यू फिल्म ‘धाम धूम’ (2008) में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था. तब उनकी उम्र 16 साल थी.

अब बन गईं भारत की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ की एक्ट्रेस

साई ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 2026 की फिल्म ‘एक दिन’ से किया था. लेकिन, ये फिल्म फ्लॉप रही थी. इसमें उनके अपोजिट आमिर खान के बेटे जुनैद खान नजर आए थे. अब वो फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी. रणबीर जहां इसमें भगवान श्री राम की भूमिका निभा रहे हैं तो वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. इस साल दिवाली पर इसका पहला पार्ट रिलीज होगा. दो पार्ट में रिलीज होने वाली रामायण का टोटल बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. ये भारत की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं प्लेबॉय था’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे कई अफेयर्स रहे हैं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *