Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

2d4730fcc47a58e361b708560a48309c1783566062626209 original


वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट स्टारर अल्फा के बाद अब बॉलीवुड से एक और बड़ी फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी धमाल की ये चौथी इंस्टॉलमेंट 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिलहाल इस कॉमेडी ड्रामा को लेकर पहले ही जबरदस्त माहौल बन चुका है. फिल्म की जमकर एडवांस बुकिंग भी हो रही. ऐसे में चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘धमाल 4’ कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है?

धमाल 4’ को प्री सेल में मिल रहा ठीक रिस्पॉन्स
‘धमाल 4’ को प्री-सेल्स में शुरुआती रिस्पॉन्स ठीक-ठाक से अच्छा मिल रहा है, जबकि अभी 50% से भी कम शो लिस्ट किए गए हैं. अच्छे बज को देखेते हुए  उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी. इसे धमाल फ्रेचाइजी की गुडविल का भी फायदा होगा.’धमाल’ फ्रैंचाइजी की पॉपुलैरिटी और अजय देवगन के स्टारडम को मिलाकर, ‘धमाल 4’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 14-15 करोड़ रुपये की नेट कमाई का लक्ष्य रख रही है. अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहता है तो ये नंबर्स बढ़ भी सकते हैं.

अजय देवगन की टॉप 10 फिल्मों में कर पाएगी एंट्री
‘धमाल 4’ अगर 14 से 15 करोड़ से शुरुआत करती है तो ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अजय की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्मों में एंट्री कर सकती है और 9वीं पोजिशन हासिल कर सकती है. ये ‘बादशाहो’ (12 करोड़) और ‘हिम्मतवाला’ (12 करोड़) को मात दे सकती है. 

ये भी पढ़ें:-Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?

ये हैं भारत में अजय देवगन की टॉप 10 ओपनिंग वाली फिल्में 

  • सिंघम अगेन – 43.7 करोड़
  • सिंघम रिटर्न्स – 32.09 करोड़
  • ट्रिपल अगेन – 30.14 करोड़
  • रेड 2 – 19.71 करोड़
  • टोटल धमाल – 16.5 करोड़
  • दृश्यम 2 – 15.38 करोड़
  • शैतान – 15.21 करोड़
  • तानाजी: द अनसंग वॉरियर – 15.1 करोड़
  • बोर्ड्स – 12.03 करोड़
  • हिम्मतवाला – 12 करोड़

‘धमाल 4’ का मुकाबला ‘वेलकम 3’ और ‘अल्फा’ से होगा
बता दें कि ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद  ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘अल्फा’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी पहले रिलीज हुई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलेगी. देखने वाली बात होगी कि थिएटर में इतनी भीड़ के बीच अजय देवगन स्टारर फिल्म कैसा परफॉर्म कर पाती है. 

‘धमाल 4’ के बारे में
इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही इस चौथी फिल्म में भरपूर मज़ाक और कॉमेडी देखने को मिलेगी, क्योंकि इसमें अजीबोगरीब किरदार खजाने की खोज पर निकलेंगे. पुरानी कास्ट के अलावा, फ़िल्म में रवि किशन, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *