कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ

080acd29b6536006890b9052493887bc17835301246741364 original


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म ‘दादा द सौरव गांगुली स्टोरी’ की रिलीज डेट आ चुकी है. गांगुली के बर्थडे के दिन यानी 08 जुलाई को राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया. फिल्म सिनेमाघरों में 14 मई 2026 को रिलीज होगी. उससे पहले आइए एक नजर डालते हैं कि गांगुली कितनी दौलत के मालिक हैं और बायोपिक फिल्म से उन्हें कितनी रकम मिलेगी. 

बता दें कि गांगुली ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद उन्होंने 2012 में उन्होंने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया. अब गांगुली को क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लिए हुए 14 साल गुजर चुके हैं. संन्यास के बाद उनकी कमाई के तरीके भी बदले है. जैसे वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष रहे. मौजूदा वक्त में वह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. तो आइए जानते हैं कि गांगुली की मौजूदा नेटवर्थ कितनी है. 

सौरव गांगुॉली की नेटवर्थ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में गांगुली की नेटवर्थ करीब 700 करोड़ रुपये आंकी गई है. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि कोलकाता के अलावा लंदन और भारत के बाकी शहरों में भी उनकी संपत्तियां हैं. 

कोलकाता में उनका लग्जरी घर है, जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके लंदन वाले 2BHK फ्लैट की कीमत का आंकड़ा नहीं लगाया जा सका है. कथित तौर पर उन्होंने कई बिजनेस में निवेश किया हुआ है. रिपोर्ट्स की माने तो उनके पास कई लग्जरी कारें भी मौजूद हैं, जिसमें- BMW और मर्सिडीज जैसे ब्रांड शामिल हैं. 

सौरव गांगुली को बायोपिक के लिए मिली कितनी रकम?

किसी खिलाड़ी, एक्टर या फिर मशहूर बिजनेसमैन पर जब भी बायोपिक बनती है, तो अक्सर उसे अपनी कहानी साझा करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट के तहत पैसे दिए जाते हैं. लेकिन गांगुली ने पैसा लिया या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

सौरव गांगुली का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

गांगुली ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में टीम इंडिया के लिए 113 मैच और 311 वनडे खेले. टेस्ट की 188 पारियों में उन्होंने 7212 रन बनाए और 99 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट लिए. बाकी वनडे की 300 पारियों में 11363 रन स्कोर किए और 171 पारियों में 100 विकेट अपने खाते में डाले. 

 

यह भी पढे़ं: ‘विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है’, श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *