450 करोड़ के बजट में बनी है शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट

0934484d7585ab7c82d6eea780cb4e251783513030942587 original


शाहरुख खान की ‘किंग’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के दिसंबर 2026 में रिलीज होने की खबरें हैं. इसी बीच फिल्म के बजट को लेकर खबरें सामने आईं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘किंग’ सिद्धार्थ आनंद का मोस्ट एक्सपेंसिव प्रोजेक्ट बन गया है. फिल्म का बजट बढ़कर 450 करोड़ तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें- शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में क्यों गए विक्की कौशल? दोनों के बीच क्या है रिलेशन? जानें

सिद्धार्थ आनंद की पोस्ट वायरल

हालांकि, जैसे ही फिल्म के बजट को लेकर खबरें चर्चा में आई तभी फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर पोस्ट  कर लिखा, ‘झूठ’. हालांकि, सिद्धार्थ ने डायरेक्टली किंग के बजट पर रिएक्ट नहीं किया. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ये पोस्ट चर्चा में आ गई है. फैंस इस पोस्ट को किंग के  बजट वाली खबर से जोड़कर देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में टूट-फूट, बाघा-बावरी के ब्रेकअप के बीच नया बवाल?

फिल्म में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म की बात करें तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में है. वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी इस फिल्म में नजर आएंगी. ये सुहाना खान का बॉलीवुड डेब्यू है. सुहाना ने इससे पहले फिल्म ‘द अर्चीज’ में काम किया था. ये उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन ये ओटीटी पर रिलीज हुई थी. वहीं ‘किंग’ उनका थिएटर डेब्यू होगी.

फिल्म में दीपिका पादिकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी और राघव जुयाल जैसे स्टार्स भी अहम रोल में हैं. फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और Marflix पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में शाहरुख खान एक्शन अवतार में दिखेंगे. फिल्म से फर्स्ट लुक टीजर भी सामने आ चुका है. शाहरुख खान का लुक फैंस को काफी पसंद आया था. फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी उम्मीदें हैं. साथ ही फिल्म को क्रिसमस छुट्टी का भी फायदा मिलेगा.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *