भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 09 जुलाई (गुरुवार) को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा. सीरीज बचाने के लिहाज से टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा. इंग्लैंड दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है.
अब मेजबान इंग्लैंड का अगला लक्ष्य चौथा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का होगा. वहीं टीम इंडिया सीरीज को बचाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी. तो आइए जानते हैं कि आप इस रोमांचक मुकाबले को ‘फ्री’ में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.
भारत और इंग्लैंड का चौथा टी20 कब होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 गुरुवार (09 जुलाई) को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत रात में 10 बजे से होगी. वहीं टॉस आधा घंटा पहले 9:30 बजे होगा.
कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा.
भारत में टीवी पर कैसे देखें फ्री?
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टी20 को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. यहां मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. वहीं मैच को भारत में डीडी की फ्री डिश के जरिए प्रसारित किया जाएगा, जहां आप मुकाबले को फ्री में देख पाएंगे.
मोबाइल पर कहां देखें लाइव?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार के जरिए होगी, जिससे आप मुकाबले को मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख पाएंगे. सवाल यह है कि यहां आप मैच फ्री में कैसे लाइव देखे सकेंगे? तो अगर आप आपके पास जियो की सिम है और उसमें 399 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करवाते हैं, तो हॉटस्टार फ्री में मिलता हैं. इस तरह आप मोबाइल पर भी मुकाबला फ्री में देख सकते हैं.
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टंग, सोनी बेकर, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड
टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!