Dhamaal 4 First Review: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, यूजर्स बोले- हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

2182c1125d999523dbf7dfefbb10b4fe1783510479083587 original


अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है. फिल्म में अजय के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी जैसे स्टार्स भी हैं. फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है और फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. आइए जानते हैं फिल्म का फर्स्ट रिव्यू कैसा है.

ये भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गोकुलधाम सोसायटी में टूट-फूट, बाघा-बावरी के ब्रेकअप के बीच नया बवाल?

 अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का फर्स्ट रिव्यू

एक यूजर ने लिखा, ‘फिल्म की बेसिक स्टोरी सेम हैं लेकिन कॉन्सेप्ट, सिचुएशन एंड कैरेक्टर ट्रीटमेंट फ्रैश हैं. ये सबसे ज्यादा एडवेंचर्स और बड़े पैमाने पर बनाई गई है. इंदर कुमार की राइटिंग और डायरेक्शन बहुत अच्छा है.’

आगे उन्होंने लिखा, ‘बड़ा प्लस प्वॉइंट ये है कि कैरेक्टर्स में ऑर्गेनिक ह्यूमर और सिचुएशन शानदार है. अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश और अंजलि जबरदस्त हैं. लेकिन फिल्म क आत्मा जावेद जाफरी और अरशद वारसी हैं. फिल्म में कुछ कमियां भी हैं. इसका स्क्रीनप्ले काफी फास्ट है. धमाल 4 में फन है, खजाना ढूंढ़ने का प्रॉसेस फील गुड है. फिल्म खासतौर पर फैमिली और बच्चों के लिए डिजाइन की गई है. फिल्म में ऐसा फन है जो आज के दौर में चाहिए.’

ये भी पढ़ें- शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में क्यों गए विक्की कौशल? दोनों के बीच क्या है रिलेशन? जानें

बता दें कि फिल्म को भूषण कुमार, अजय देवगन, किशन कुमार, अशोक थकेरिया, इंदर कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है.  फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र, ईशा गुप्ता अंजलि आनंद जैसे स्टार्स हैं. फिल्म सक्सेसफुल धमाल फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है. बाकी के पार्ट्स को भी फैंस ने बहुत पसंद किया था. अब देखना होगा कि धमाल 4 को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा. अगर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहा तो इसका भी फायदा मिलने की बहुत उम्मीदें हैं. 

फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *