‘क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?’ जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान

e38d42fcd9e4d0dacc7eaefab59c486e17835753205691064 original


बॉलीवुड सेलेब्स से अक्सर ही शूटिंग के दौरान डायरेक्टर्स या प्रोड्यूसर्स कुछ ऐसी डिमांड कर जाते हैं जिसके लिए कुछ पल के लिए एक्टर्स सोच में पड़ जाते हैं, हालांकि कई बार बाद में उन्हें इसका पछतावा भी होता है. सैफ अली खान ने भी अब खुद से जुड़ा एक ऐसा ही किस्सा सुनाया है. ‘ओमकारा’ की शूटिंग के वक्त एक सीन के लिए उनसे डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बिना कपड़ों के एक सीन करने की रिक्वेस्ट की थी. सैफ इसके लिए झिझक रहे थे और अब उन्होंने ऐसा न करने पर अफसोस जाहिर किया है.

‘क्या आप इसे बिना कपड़ों के करेंगे?’

सैफ अली खान ने साल 2006 की अपनी फिल्म ‘ओमकारा’ के एक सीन को लेकर ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बात की. इसमें सैफ ने ‘लंगड़ा त्यागी’ का यादगार किरदार निभाया था. सैफ ने बताया कि शीशे के सामने एक सीन को लेकर उन्हें डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सुझाव दिया था कि क्या वो इसे बिना कपड़ों के कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: ‘जिंदगी नरक हो गई है…’ मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

सैफ ने बताया, ‘मुझसे विशाल जी ने कहा था, ‘क्या आप इसे बिना कपड़ों के करने में सहज होंगे?’ मैं इसे लेकर झिझक रहा था, क्योंकि सेट पर बहुत भीड़ थी, लेकिन ये रोमांचक भी था. मैंने बाद में कहा कि मैं इसके लिए तैयार हूं, हालांकि फिर उन्हने कहा कि ‘नहीं, मैं ऐसा नहीं करूंगा.’

क्या तुम बिना कपड़ों के सीन करोगे?' जब विशाल भारद्वाज की डिमांड सुन दंग रह गए थे सैफ अली खान

‘शायद मुझे ऐसा करना चाहिए था…’

सैफ आगे कहते हैं कि जब वो इसके बारे में सोचते हैं तो उन्हें लगता है उन्हें ये करना चाहिए था. एक्टर ने कहा, ‘मुझे कोई परेशानी नहीं होती. शायद मुझे ऐसा करना चाहिए था.’ सैफ आगे कहते हैं कि क्योंकि वो सीन परछाई के साथ फिल्माया जाता जो अच्छा रहता. ये कुछ खास और अलग रहता. हालांकि विशाल ने आखिरी वक्त पर सीन बदल दिया था. पहले जहां सीन में सैफ को डायलॉग बोलना था तो वहीं बाद में डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें बस शांत खड़े रहना है और हथौड़े से शीशे को तोड़ना है और खून को अपने सिर पर मलना है.

ये भी पढ़ें: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

‘ओमकारा’ को पूरे होने वाले हैं 20 साल 

28 जुलाई 2006 को रिलीज हुई ओमकारा को जल्द ही 20 साल पूरे होने वाले हैं. इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बसु और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार भी थे. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *