अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी सहित 30 सितारों से सजी एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है. ये फिल्म नई रिलीज ‘अल्फा’ से मुकाबला करने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. हालांकि इसकी कमाई में दूसरे हफ्ते के वीकडेज में मंदी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने 13वें दिन कितना किया कलेक्शन?
अक्षय ने इस साल हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला से सफलता का स्वाद चखा था और अब खिलाड़ी कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी हिट होने से कुछ ही करोड़ दूर है. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13 दिनों में अच्छा कलेक्शन कर डाला है. हालांकि इसकी कमाई में भी उतार-चढ़ाव बरकरार है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसका पहले हफ्ते का कलेक्शन 93.15 करोड़ रुपये रहा था.
- इसके बाद इसने 8वें दिन 4.50 करोड़, 9वें दिन 7.50 करोड़, 10वें दिन 9.75 करोड़ और 11वें दिन 2.65 और 12वें दिन 3 करोड़ कमाए.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को इस फिल्म ने 2.35 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 122.90 करोड़ रुपये हो गई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में बेशक बुधवार को गिरावट आई लेकिन ये फिल्म अब अपनी लागत वसूलने से इंचभर दूर रह गई है. बता दें कि इसे 125 करोड़ के बजट में बनाया गया है और इसने रिलीज के 13 दिनों में 122.90 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 2.10 करोड़ और कमाते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी. उम्मीद है कि दूसरे गुरुवार को फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेगी और इसी के साथ ये अक्षय कुमार की साल की दूसरी हिट फिल्म बन जाएगी.