Sanjeev Kumar Birth Anniversary: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

65cd1e86f4b9dc1ca1d94d02beb2b8bc17834142883141064 original


Sanjeev Kumar Birth Anniversary: हिंदी सनेमा में गुजरे दौर में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिनकी बातें उनके निधन के सालों बाद भी होती है. क्योंकि उनका अभिनय ही इतना अव्वल दर्जे का हुआ करता था. ऐसे ही एक कलाकार थे संजीव कुमार. संजीव कुमार ने फिल्म ‘शोले’ में ठाकुर का किरदार निभाया था. उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही. उन्होंने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. 

गुजरात में हुआ था जन्म

संजीव कुमार का जन्म गुजरात की कपड़ा राजधानी सूरत में 9 जुलाई 1938 को हुआ था. गुजराती हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजीव का असली नाम हरीभाई जरीवाला था. हालांकि फिल्मी दुनिया में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था.

Sanjeev Kumar Birth Anniversary: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

ये भी पढ़ें: ‘मैं प्लेबॉय था’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर का बड़ा खुलासा, बोले- मेरे कई अफेयर्स रहे हैं

नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था फ्लैट

संजीव कुमार ने शोले, सीता और गीता, त्रिशूल, अंगूर, कोशिश, मौसम, खिलौना और अनामिका सहित ढेरों फिल्मों में काम किया था. संजीव खाने और पीने दोनों के ही बेहद शौक़ीन थे. वो काफी नॉन वेज खाते थे और शराब भी खूब पीते थे. बॉलीवुड एक्टर सचिन पिलगांवकर ने दिवंगत एक्टर को लेकर एक बार बड़ा खुलासा किया था. 

कुणाल विजयकर के साथ बातचीत में सचिन पिलगांवकर ने बताया था कि संजीव के घर में मांसाहर खाने की इजाजत नहीं थी और ऐसे में उन्होंने नॉनवेज खाने के लिए एक फ्लैट किराए पर लिया था. उन्होंने बताया था, ‘उन्होंने खाने के लिए एक और घर लिया था. उन्होंने पाली हिल में एक 1-BHK फ्लैट किराए पर लिया था. यह घर सिर्फ मांसाहारी खाने के लिए लिया गया था क्योंकि उनके घर में मांसाहारी भोजन की परमिशन नहीं थी.’

Sanjeev Kumar Birth Anniversary: नॉन वेज खाने के लिए किराए पर लिया था नया घर, शराब भी जमकर पीते थे संजीव कुमार

ये भी पढ़ें: Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स

ज्यादा शराब पीने के कारण हुआ निधन

वहीं बॉलीवुड एक्टर परीक्षित साहनी ने भी संजीव कुमार के खाने-पीने की आदत का खुलासा करते हुए बताया था कि वो बहुत ज्यादा शराब पीया करते थे और उसी के चलते उनका निधन हो गया था. परीक्षित ने साल 2025 में ANI को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘वह खूब खाते और पीते भी थे. सुबह के 2 बजे, वह खूब खाते और मेज के नीचे हड्डियां फेंक देते थे. इसी वजह से उनकी मौत हो गई. उन्हें दिल का दौरा पड़ा.’ संजीव ने 6 नवंबर 1985 को 47 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *