Griha pravesh: गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता

24df4d91ebfbda3d2db62a169b3f368217761362385211092 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • अधूरे घर में गृह प्रवेश शुभ, पूर्ण घर में ठहराव आता है।
  • पूर्णता ऊर्जा ब्लॉक करती है, अधूरापन प्रगतिशील सोच को प्रेरित करता है।
  • अधूरापन सीखने, आगे बढ़ने का अवसर देता है, जीवन में संतुलन लाता है।
  • घर पूरा करते हुए आपसी संबंध मजबूत होते हैं, सकारात्मकता बनी रहती है।

Griha Pravesh Niyam: भारतीय परंपरा में हर काम के पीछे एक गहरा आध्यात्मिक और व्यावहारिक मतलब छिपा होता है. घर बनाना और उसमें प्रवेश करना केवल एक भौतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जीवन की नई नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है. सामान्य रूप से लोग चाहते हैं कि, उनका मकान पूरी तरह तरह हो जाए, तभी गृह प्रवेश करें.

लेकिन हमारे ऋषियों ने इसके ठीक विपरीत सलाह दी है, वे कहते हैं कि, गृह प्रवेश कभी भी पूरी तरह बने हुए घर में नहीं करना चाहिए. यह बात सुनने में थोड़ी अजीब सी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे गहरी सोच और अनुभव जुड़ा हुआ है. 

शास्त्रों में बताया गया है कि, जहां सब कुछ पूर्ण हो जाता है, वहां ठहराव आता है. जीवन का मूल स्वभाव ही गतिशीलता है. जब कोई चीज पूरी हो जाती है, तो उसमें आगे बढ़ने की संभावना खत्म हो जाती है. यही वजह है कि, पूर्णता को कई बार ठहराव और नकारात्मकता से जोड़ा गया है.

पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार, जिस भी घर में हर चीज एकदम परफेक्ट और पूर्ण हो, वहां एनर्जी ब्लॉक हो जाती है. इससे मानसिक तनाव के साथ अनचाही घटनाएं या किसी भी तरह के अमंगल कार्य होने की आशंका बढ़ जाती है. यह एक तरह से प्रकृति के नियमों के खिलाफ माना जाता है, क्योंकि प्रकृति कभी पूर्ण नहीं होती, वह हमेशा बदलती रहती है. 

Work From Home में नहीं मिल रही तरक्की? Vastu Shastra के अनुसार ठीक करें अपना वर्कस्पेस!

अधूरापन क्यों माना जाता है शुभ?

ऋषियों के मुताबिक, जब आप किसी अधूरे घर में प्रवेश करते हैं, तो उसमें आगे बढ़ने, सुधार करने और विकास की गुंजाइश बनी रहती है. यह अधूरापन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और प्रगति का संकेत भी देता है. 

अधूरा घर यह दर्शाता है कि, अभी भी कुछ करने को बाकी है, कुछ नया बनाने की संभावना है. इससे घर में रहने वाले लोगों के मन में भी निरंतर आगे बढ़ने की भावना बनी रहती है. यह मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सक्रिय और आशावादी बनाए रखता है. 

आध्यात्मिक नजरिया

आध्यात्मिक रूप से देखा जाए तो अधूरापन ही जीवन की सच्चाई है. कोई भी व्यक्ति, वस्तु या स्थिति पूरी तरह परिपूर्ण नहीं होती है. यही अधूरापन हमें सीखने, समझने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है. 

ऋषियों ने यह भी बताया कि, अगर आप हर चीज को पूर्ण बनाने की कोशिश करते रहेंगे, तो आप कभी भी संतुष्ट नहीं हो पाएंगे. इसलिए थोड़ा अधूरापन स्वीकार करना ही जीवन की सच्ची समझ है. गृह प्रवेश के दौरान यह सिद्धांत अपनाने से व्यक्ति अपने जीवन में संतुलन और शांति बनाए रख सकते हैं. 

व्यावहारिक वजह मायने रखती हैं!

इस परंपरा के पीछे आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कारण भी हैं. जब घर पूरी तरह से तैयार हो जाता है, तो उसमें लंबे समय तक कोई परिवर्तन नहीं होता, लेकिन अगर कुछ काम बचा हो, तो व्यक्ति समय-समय पर सुधार करता रहता है, जिससे घर में ताजगी बनी रहती है.

इसके अलावा, अधूरे घर में जाने से परिवार के सदस्य उसे मिलकर पूरा करते हैं, जिससे आपसी संबंध मजबूत होने के साथ घर में सकारात्मक माहौल भी बना रहता है. 

गृह प्रवेश के समय थोड़ा अधूरापन रखना महज एक परंपरा नहीं, बल्कि जीवन का गहरा दर्शन है. यह हमें सिखाता है कि, पूर्णता की बजाय निरंतर प्रगति पर ध्यान देना काफी जरूरी है. 

अगर आप भी नया घर बना रहे हैं, तो इस परंपरा को अंधविश्वास समझकर नजरअंदाज करने की बजाय उसके पीछे की सोच को समझें. हो सकता है कि, यही छोटा सा अधूरापन आपके जीवन में बड़ी खुशियों और संतुलन का कारण बन जाए. 

Vastu remedies for Cloves: नेगेटिव एनर्जी हटाने का सीक्रेट फॉर्मूला, लौंग के धुएं से जुड़ें 5 टोटके जो सच में असरदार हैं!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *