‘बंटवारा 1947’ से बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल उड़ाएंगेे गर्दे, प्रमोशन के लिए 12 शहरों में पहुंचेगी टीम

328a6e072cf33a4b70daab2304aa0dd21784197016772587 original


सनी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने जा रहे हैं. वो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में दिखेंगे. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं सनी देओल के बेटे करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर में आमिर खान ने अपनी आवाज दी. टीजर को काफी पसंद किया गया. टीजर में सनी देओल अपनेे एक्शन अवतार में दिखे. सनी का एक्शन अवतार बहुत पसंद किया जाता है.

ये भी पढ़ें- अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की लिंकअप की खबरें पढ़ भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- बकवास बंद करो

12 शहरों में ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन

‘बंटवारा 1947’ को लेकर मेकर्स अब तक का सबसे बड़ा प्रमोशनल कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन के लिए टीम देश के 12 बड़े शहरों में जाएगी. इसे फिल्म का सबसे बड़ा सिटी टूर माना जा रहा है. खास बात ये है कि भारतीय सिनेमा में पहली बार किसी फिल्म के लिए इतने बड़े लेवल पर 12 शहरों का प्रमोशनल टूर किया जा रहा है. इससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में नजर आएंगे ये स्टार्स

फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. ये 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’? जानें कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म

अब फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाका करने की उम्मीदें हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *