Dhamaal 4 Vs Welcome To The Jungle BO: अजय देवगन ने अक्षय कुमार को पछाड़ा, पांच दिन की कमाई में ‘धमाल 4’ निकली ‘वेलकम टू द जंगल’ से आगे

f9647f4a97530c3996b0eadf1bc90c961784125313506587 original


अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्में इन दिनों थिएटर में लगी हैं. अजय देवगन फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आ रहे हैं. वहीं अक्षय कुमार को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिख रहे हैं. अक्षय और अजय दोनों की फिल्मों को फैंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. आइए जानते हैं दोनों की फिल्मों में से 5 दिनों में कमाई के मामले में किसने बाजी मारी.

‘धमाल 4’ निकली आगे

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 5 दिनों में 81.50 करोड़ की कमाई की. नहीं ‘धमाल 4’ ने पांच दिनों में 83.25 करोड़ की कमाई की है.

‘वेलकम टू जंगल’ ने पेड प्रिव्यू में 3.75 करोड़ कमाए थे. पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन 24.75 का बिजनेस किया. चौथे दिन 8.50 करोड़ कमाए और पांचवें दिन 9.25 करोड़ कमाए. फिल्म ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120.12 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें- पत्नी गौरी स्प्रैट के 5 साल के बेटे को आमिर खान सुनाते हैं कहानियां, दोनों के बीच ऐसा है रिश्ता

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धमाल 4’ की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और 22.50 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन 28.50 करोड़ का कलेक्शन हुआ. फिल्म को रविवार का फायदा मिला. चौथे दिन फिल्म ने 8.75 करोड़ कमाए. वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

बता दें कि ‘धमाल 4’ एडवेंचर कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्टर इंदर कुमार हैं. फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं. वहीं अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजीदा शेख, अंजलि आनंद जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. सभी ने अपने कैरेक्टर में जान डाल दी है. 

ये भी पढ़ें- यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश, पीछे हटीं Shraddha Kapoor, बदलेगी ‘ईठा’ की रिलीज डेट?

वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ एक्शन कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म के डायरेक्ट अहमद खान हैं. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं. फिल्म में अक्षय सालों बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ नजर आए. फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी जैसे स्टार्स दिखे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *